Tuesday, 20 February 2018

दमन से मुक्‍ति

संभोग से समाधि की ओर--ओशो (सत्‍तहरवां-प्रवचन)

दमन से मुक्‍ति—सत्‍तरवां प्रवचन


मेरे प्रिय आत्मन

      'जीवन क्रांति के सूत्र' -इस परिचर्चा के तीसरे सूत्र पर आज चर्चा करनी है।
      पहला सूत्र था : सिद्धांत शाख और वाद से मुक्ति।
      दूसरा सूत्र था भीड़ से, समाज से-दूसरों से मुक्ति।
      और आज तीसरे सूत्र पर चर्चा करनी है। इस तीसरे सूत्र को समझने वो लिए मन का एक अद्भुत राज समझ लेना आवश्यक है। मन की वह बड़ी अद्भुत प्रक्रिया है, जो साधारणत: पहचान में नहीं आती।
      और वह प्रक्रिया यह है कि मन को जिस ओर से बचाने की कोशिश की जाये, मन उसी ओर जाना शुरू हो जाता है; जहां से मन को हटाया जाये, मन वहीं पहुंच जाता है; जिस तरफ से पीठ की जाये, मन उसी ओर उपस्थित हो जाता है।
      'निषेध' मन के लिए निमंत्रण है, 'विरोध' मन के लिए बुलावा है। और मनुष्य जाति इस मन को बिना समझे आज तक जीने की कोशिश करती रही है!

      फ्रायड ने अपनी जीवन कथा में एक छोटा-सा उल्लेख किया है। उसने लिखा है कि एक बार वह बगीचे में अपनी पली और छोटे बच्चे के साथ घूमने गया। देर तक वह पत्नी से बातचीत करता रहा, टहलता रहा। फिर जब सांझ होने लगी और बगीचे के द्वार बंद होने का समय करीब हुआ, तो फ्रायड की पत्नी को खयाल आया कि 'उसका बेटा न-मालूम कहां छूट गया है? इतने बड़े बगीचे में वह पता नहीं कहां होगा? द्वार बंद होने के करीब हैं, उसे कहां खोजूं?' फ्रायड की पत्नी चिंतित हो गयी, घबड़ा गयी।
      फ्रायड ने कहा, ‘‘घबड़ाओ मत! एक प्रश्र मैं पूछता है तुमने उसे कहीं जाने से मना तो नहीं किया? अगर मना किया है तो सौ में निन्यानबे मौके तुम्हारे बेटे के उसी जगह होने के हैं, जहां जाने से तुमने उसे मना किया है।
      ''उसकी पत्नी ने कहा, ‘‘मना तो किया था कि फव्वारे पर मत पहुंच जाना।'
      फ्रायड ने कहा, '' अगर तुम्हारे बेटे में थोड़ी भी बुद्धि है, तो वह फव्वारे पर ही मिलेगा। वह वहीं होगा। क्योंकि कई बेटे ऐसे भी होते हैं, जिनमें बुद्धि नहीं होती। उनका हिसाब रखना फिजूल है। '' फ्रायड की पत्नी बहुत हैरान हो गयी। वे गये दोनों भागे हुए फव्वारे की ओर। उनका बेटा फव्वारे पर पानी में पैर लटकाए बैठा पानी से खिलवाड़ कर रहा था।
      फ्रायड की पत्नी ने कहा, ‘‘बड़ा आश्‍चर्य! तुमने कैसा पता लगा लिया कि हमारा बेटा यहां होगा?       फ्रायड ने कहा, ''आश्रर्य इसमें कुछ भी नहीं है। मन को जहां जाने से रोका जाये, मन वहीं जाने के लिए आकर्षित होता है। जहां के लिए कहा जाये, मत जाना वहां, एक छिपा हुआ रहस्य शुरू हो जाता है कि मन वहीं जाने को तत्‍पर हो जाता है।
      '' फ्रायड ने कहा, यह तो आश्‍चर्य नहीं है कि मैंने तुम्हारे बेटे का पता लगा लिया, आश्‍चर्य यह है कि मनुष्य-जाति इस छोटे-से सूत्र का पता अब तक नहीं लगा पायी। और इस छोटे-से सूत्र को बिना जाने जीवन का कोई रहस्य कभी उदघाटित नहीं हो पाता। इस छोटे-से सूत्र का पता न होने के कारण मनुष्य-जाति ने अपना सारा धर्म; सारी नीति, सारे समाज की व्यवस्था सप्रेशन पर, दमन पर खड़ी की हुई है।
      मनुष्य का जो व्यक्तित्व हमने खड़ा किया है, वह दमन पर खड़ा है, दमन उसकी नींव है।    और दमन पर खड़ा हुआ आदमी लाख उपाय करे, जीवन की ऊर्जा का साक्षात्कार उसे कभी नहीं हो सकता है। क्योंकि जिस-जिस का उसने दमन किया है,मन में वह उसी से उलझा-उलझा नष्ट हो जाता है। थोड़ा सा प्रयोग करें और पता चल जायेगा। किसी बात से मन को हटाने की कोशिश करें और पायेंगे मन उसी बात के आसपास घूमने लगा है। किसी बात को भूलने की कोशिश करें, तो भूलने की वही कोशिश उस बात को स्मरण करने का आधार बन जाती है। किसी बात को, किसी विचार को, किसी स्मृति को, किसी इमेज को,किसी प्रतिमा को मन से निकालने की कोशिश करें, और मन उसी को पकड़ लेता है।
      भीतर, मन में लड़े और आप पायेंगे कि जिससे आप लड़ेगें, उसी से हार खायेंगे; जिससे भागेंगे, वही पीछा करेगा। जैसे छाया पीछा कर रही है। जितनी तेजी से भागते हैं, छाया उतनी ही तेजी से पीछा करती है। 
      मन को हमने जहां-जहां से भगाया है, मन वहीं-वहीं हमें ले गया है; जहां-जहां जाने से हमने उसे इंकार किया है, जहां-जहां जाने से हमने द्वार बंद किये हैं, मन वहीं-वहीं हमें ले गया है।
      क्रोध से लड़े-और मन क्रोध के पास ही खड़ा हो जायेगा; हिंसा से लड़े-और मन हिंसक हो जायेगा। मोह से लड़े-और मन मोह मस्त हो जायेगा। लोभ से लड़े- और मन लोभ में गिर जायेगा। धन से लड़े-और मन धन के प्रति ही पागल हो उठेगा। काम से लड़ने वाला मन, सेक्स से लड़ने वाला मन, सेक्स में चला जायेगा। जिससे लड़ेंगे मन वही हो जायेगा। यह बड़ी अदभुत बात है। जिसको दुश्मन बनायेंगे, मन पर उस दुश्मन की ही प्रतिच्छवि अंकित हो जायेगी।
      मित्रों को मन भूल जाता है, शत्रुओं को मन कभी नहीं भूल पाता।  
      लेकिन यह तथ्य है कि जिससे हम लड़े, मन उसके साथ ढल जाये, लेकिन उसकी शक्ल बदल ले, नाम बदल ले।
      मैंने सुना है, एक गांव में एक बहुत क्रोधी आदमी रहता था। वह इतना क्रोधी था कि एक बार उसने अपनी पली को धक्का देकर कुएं में गिरा दिया था। जब उसकी पली मर गयी और उसकी लाश कुएं से निकाली गयी तो वह क्रोधी आदमी जैसे नींद से जग गया। उसे लगा कि उसने जिंदगी में सिवाय क्रोध के और कुछ भी नहीं किया। इस दुर्घटना से वह एकदम सचेत हो गया। उसे बहुत पश्‍चाताप हुआ।
      उस गांव में एक मुनि आये हुए थे। वह उनके दर्शन को गया और उनके चरणों में सिर रखकर बहुत रोया और उसने कहा, ‘‘मैं इस क्रोध से कैसे छुटकारा पाऊं? क्या रास्ता है? मैं कैसे इस क्रोध से बचूं?'
      मुनि ने कहा, ‘‘तुम संन्यासी हो जाओ। छोड़ दो वह क्रोध, जिसे कल तक पकड़े थे…..।‘‘
      लेकिन, मजा यह है कि जिसे छोड़ो, वह और भी मजबूती से पकड़ लेता है। लेकिन यह थोड़ी गहरी बात है, एकदम से समझ में नहीं आती....।
      ‘‘क्रोध को छोड़ दो; संन्यासी हो जाओ; शान्त हो जाओ! अब तो इस क्रोध को छोड़ो! '
      वह आदमी संन्यासी हो गया। उसने अपने बस फेंक दिये और नंग हो गया! और उसने कहा, 'मुझे दिक्षा दें, मैं शिष्य हुआ। ''
      मुनि बहुत हैरान हुए। बहुत लोग उन्होंने देखे थे, पर ऐसा संकल्पवान आदमी नहीं देखा था, जो इतनी शीध्रता से संन्यासी हो जाये। उन्होंने कहा, ‘‘तू तो अदभुत है तेरा संकल्प महान है। तू इतना तीव्रता से संन्यासी होने को तैयार हो गया है, सब छोड्कर! ''
      लेकिन, उन्हें भी पता नहीं कि यह भी क्रोध का ही दूसरा रूप है। वह आदमी, जो कि अपनी पली को क्रोध में आकर एक क्षण में कुएं में धक्का दे सकता है, वह क्रोध में आकर एक क्षण में नंगा भी खड़ा हो सकता है? संन्यासी भी हो सकता है। इन दोनों बातों में विरोध नहीं है। यह एक ही क्रोध के दो रूप हैं।
      तो वे मुनि बहुत प्रभावित हुए उससे। उन्होंने उसे दीक्षा दे दी और उसका नाम रखा दिया-मुनि शांतिनाथ। अब वह मुनि शांतिनाथ हो गया। और भी शिष्य थे मुनि के, लेकिन उस शांतिनाथ का मुकाबला करना बहुत मुश्किल था, क्योंकि उतने क्रोध में उनमें से कोई भी नहीं था। दूसरे शिष्य दिन में अगर एक बार भोजन करते तो शांतिनाथ दो दिन तक भोजन ही नहीं करते थे....। क्रोधी आदमी कुछ भी कर सकता है!
      दूसरे अगर सीधे रास्ते से चलते, तो मुनि शांतिनाथ उलटे रास्ते, कांटों से भरे रास्ते पर चलते! दूसरे शिष्‍य अगर छाया में बैठते, तो मुनि शांतिनाथ धूप में ही खड़े रहते! थोड़े ही दिनों में मुनि शांतिनाथ का शरीर सुख गया, कृश हो गया, काला पड़ गया, पैर में घाव पड़ गये; लेकिन उनकी कीर्ति फैलनी शुरू हो गयी चारों ओर, कि मुनि शान्तिनाथ महान तपस्वी हैं....।
      वह सब क्रोध ही था, जो स्वयं पर लौट आया था। वह क्रोध, जो दूसरों पर प्रगट होता रहा था, अब वह उत '। पर ही प्रगट हो रहा था।
      सौ में से निन्यानबे तपस्वी स्वयं पर लौटे हुए क्रोध का परिणाम होते हैं। दूसरों को सताने की चेष्टा रूपांतरित होकर खुद को सताने की चेष्टा भी बन सकती है। दूसरों को भी सताया जा सकता है और खुद को भी सताया जा सकता है। सताने में अगर रस हो, तो स्वयं को भी सताया जा सकता है।
      .,.. अब उसने दूसरों को सताना बन्द कर दिया था, अब वह अपने को ही सता रहा था। और पहली बार एक नयी घटना घटी थी : कि दूसरों को सताने पर लोग उसका अपमान करते थे और अब खुद को सताने से लोग उसका सम्मान करने लगे थे! अब लोग उसे महातपस्वी कहने लगे थे!
      मुनि की कीर्ति सब ओर फैलती गयी। जितनी उसकी कीर्ति फैलती गयी, वह अपने को उतना ही सताने लगा, अपने साथ दुष्टता करने लगा। जितनी उसने स्वयं से दुष्टता की, उतना ही उसका सम्मान बढ़ता चला गया। दो-चार वर्षों में गुरु से ज्यादा उसकी प्रतिष्ठा हो गयी।
फिर वह देश की राजधानी में आया..। मुनियों को राजधानी में जाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप मुनियों को देखना चाहते हो, तो हिमालय पर जाने की कोई जरूरत नहीं है, देश की राजधानी में चले जाइए और वहां सब मुनि और सब संन्यासी अड्डा जमाये हुए मिल जायेंगे।
      ….. वे मुनि भी राजधानी की तरफ चले। राजधानी में पुराना एक मित्र रहता था। उसे खबर मिली तो वह बहुत हैरान हुआ कि जो आदमी इतना क्रोधी था, वह शांतिनाथ हो गया! बड़ा समझदार है, जाऊं दर्शन कर आऊं।
      वह मित्र दर्शन करने आया। मुनि अपने तख्त पर सवार थे। उन्होंने मित्र को देख लिया, मित्र को पहचान भी गये-लेकिन जो लोग तख्त पर सवार हो जाते हैं, वे कभी किसी को आसानी से नहीं पहचानते; क्योंकि पुराने दिनों के साथी को पहचानना ठीक भी नहीं होता। क्योंकि वह भी कभी वैसे ही रहे हैं, इसका पता चल जाता है।
      देख लिया, पहचाना नहीं। मित्र भी समझ गया कि पहचान तो लिया है, लेकिन फिर भी पहचानने में गड़बड़ है। आदमी ऊपर चढ़ता ही इसलिए है कि जो पीछे छूट जाये, उनको पहचाने न। और जब बहुत से लोग उसको पहचानने लगते हैं, तो वह सबको पहचानना बंद कर देता है। पद के शिखर पर चढ़ने का रस ही यही है कि उसे सब पहचानें, लेकिन वह किसी को नहीं पहचाने।
      मित्र पास सरक आया और उसने पूछा कि ‘‘मुनि जी क्या मैं पूछ सकता हूं- आपका नाम क्या है?'' मुनि जी को क्रोध आ गया। ‘‘क्या अखबार नहीं पढ़ते हो, रेडियो नहीं सुनते हो, मेरा नाम पूछते हो? मेरा नाम जग-जाहिर है, मेरा नाम मुनि शांतिनाथ है। ''
      उनके बताने के ढंग से मित्र समझ गया, कि कोई बदलाहट नहीं हुई है। आदमी तो वही का वही है, सिर्फ नंगा खड़ा हो गया है।
      दो मिनट दूसरी बात चलती रही। मित्र ने फिर पूछा- ‘‘महाराज, मैं भूल गया-आपका नाम क्या है?'' मुनि की आंखों से तो आग बरसने लगी। उन्होंने कहा- ‘‘छू! नासमझ! इतनी जल्दी भूल गया। अभी मैंने तुझसे कहा था, मेरा नाम मुनि शांतिनाथ है।... मेरा नाम है-मुनि शांतिनाथ। ''
दो मिनट तक फिर दूसरी बातें चलती रहीं। फिर उसने पूछा कि ‘‘महाराज, मैं भूल गया, आपका नाम क्या है?'' मुनि ने डंडा उठा लिया और कहा, ‘‘चुप नासमझ! तुझे मेरा नाम समझ में नहीं आता? मेरा नाम है मुनि शांतिनाथ। ''
      उस मित्र ने कहा, '' अब सब समझ गया हूं। सिर्फ वही समझ में नहीं आया, जो मैं पूछता हूं। अच्छा नमस्कार! आप वही के वही है, कोई फर्क नहीं पड़ा।
      दमन से कभी कोई फर्क नहीं आता है, लेकिन दमन से चीजें स्वप्‍न बन जाती हैं। और स्वप्‍न बन जाना बहुत खतरनाक है, क्योंकि बदली हुई शक्ल में उनको पहचानना भी मुश्किल हो जाता है।   आदमी के भीतर सेक्स है, काम-वासना है, उसे पहचानना सरल है; और अगर आदमी ब्रह्मचर्य साधने की जबर्दस्ती कोशिश में लग जाये, तो उस ब्रह्मचर्य के पीछे भीसेक्यूअलिटी होगी, कामुकता होगी। लेकिन,उसको पहचानना बहुत मुश्किल हो जायेगा, क्योंकि वह अब वस्त्र बदल कर आ जायेगी।       ब्रह्मचर्य तो वह है, जो चित्त के परिवर्तन से उपलब्ध होता है, जो जीवन के अनुभव से उपलब्ध होता है।     
      एक शांति वह है, जो जीवन की अनुभूति से छाया की तरह आती है और एक शांति वह है, जो क्रोध दबाकर ऊपर से थोप ली जाती है।
      जो भीतर वासना को दबाकर, उसकी गर्दन को पकड कर खड़ा हो जाता है, ऐसा ब्रह्मचर्य कामुकता से भी बदतर है;क्योंकि कामुकता तो पहचान में भी आती है, पर ऐसा ब्रह्मचर्य पहचान में भी नहीं आता।
      दुश्मन पहचान में आता हो तो उसके साथ बहुत कुछ किया भी जा सकता है, और यदि दुश्मन ही पहचान में न आ पाये,तब बहुत कठिनाई हो जाती है।
मैं एक साध्वी के पास समुद्र के किनारे बैठा हुआ था। वह साध्वी मुझसे परमात्मा की और आआ की बातें कर रही थी....।
      हम सभी बातें आत्मा-परमात्मा की करते हैं, जिससे हमारा कोई भी संबंध नहीं है। और जिन बातों से हमारा संबंध है,उनकी हम कोई बात नहीं करते। क्योंकि वे छोटी-छोटी और क्षुद्र बातें है। हम आकाश की बातें करते हैं, पृथ्वी की बातें नहीं करते। जिस पृथ्वी पर चलना पडता है-और जिस पृथ्वी पर जीना पड़ता है- और जिस पृथ्वी पर जन्म होता है- और जिस पृथ्वी पर लाश गिरती है अंत में, उसे पृथ्वी की हम बात नहीं करते! हम बात आकाश की करते है, जहां न हम जी रहे हैं, न रह रहे है! हम दोनों आत्मा-परमात्मा की बात कर रहे थे....।
      आत्‍मा-परमात्मा की बात आकाश की बात है।
      ….. कि हवा का एक झोंका आया और मेरी चादर उड़ी और साध्वी को छू गयी, तो वह एकदम घबड़ा गयी। मैंने पूछा, ‘‘क्या हुआ?''
      उसने कहा, ''पुरुष की चादर! पुरुष की चादर छूने का निषेध है।''
      मैं तो बहुत हैरान हुआ। मैंने कहा, ‘‘क्या चादर भी पुरुष और सी हो सकती है? तब तो यह चमत्कार है! कि चादर भी सी और पुरुष हो सकती है..?.। ''
लेकिन ब्रह्मचर्य के साधकों ने चादर को भी स्री-पुरुष में परिवर्तित कर दिया है। यह सेक्सुअलिटी की अति हो गयी, कामुकता की अति हो गयी।
      .. मैंने कहा, '' अभी तो तुम आत्मा की बातें करती थीं, और अभी तुम शरीर हो गयीं! अभी तुम चादर छू जाने से चादर हो गयीं? अभी, थोड़े समय पहले तो तुम आत्मा थीं, अब तुम शरीर हो गयी चादर हो गयीं ''! अब यह चादर भी सेक्स-सिम्बलबन गयी, अब यह भी काम की प्रतीक बन गयी। हवाओं को क्या पता कि चादर भी पुरुष होती है, अन्यथा हवाएं भी चादरों के नियमों का ध्यान रखतीं। यह तो गलती हो गयी चादर के प्रति हवाओं से।
      वे कहने लगीं, ‘‘प्रायश्चित करना होगा, उपवास करना होगा। ''
मैंने उसे कहा, ‘‘करो उपवास जितना करना हो, लेकिन चादर के स्पर्श से जिसको सी और पुरुष का भाव पैदा हो जाता हो,उसका चित्त ब्रह्मचर्य को कभी उपलब्ध नहीं हो सकता..। ''
      लेकिन नहीं, हम इसी तरह के ब्रह्मचर्य को पकड़े रहेंगे; इसी तरह की झूठी बातों को; इसी तरह की नैतिकता को। इस तरह का धर्म सब झूठा है। दमन जहां है, वहां सब झूठा है। भीतर कुछ और हो रहा है, बाहर कुछ और हो रहा है।
      ... अब इस साध्वी को दिखायी ही नहीं पड़ सकता कि यह अति कामुकता है। यह रुग्ण कामुकता हो गयी; यह बीमार स्थिति हो गयी कि चादर भी सी और पुरुष होती है! जिस ब्रह्मचर्य में पुरुष और सी न मिट गये हों, वह ब्रह्मचर्य नहीं है।
      कुछ युवा एक रात्रि एक वेश्या को साथ लेकर सागर तट पर आये। उस वेश्या के वस छीनकर उसे नंगा कर दिया और शराब पीकर वे नाचने-गाने लगे। उन्हें शराब के नशे में डूबा देखकर वह वेश्या भाग निकली। रात जब उन युवकों को होश आया,तो वे उसे खोजने निकले। वेश्या तो उन्हें नहीं मिली, लेकिन एक झाड़ी के नीचे बुद्ध बैठे हुए उन्हें मिले। वे उनसे पूछने लगे‘‘महाशय, यहां से एक नंगी सी को, एक वेश्या को भागते तो नहीं देखा? रास्ता तो यही है। यहीं से ही गुजरी होगी। आप यहां कब से बैठे हुए हैं?''
      बुद्ध ने कहा, ‘‘यहां से कोई गुजरा जरूर है, लेकिन वह सी थी या पुरुष, यह मुझे पता नहीं है। जब मेरे भीतर का पुरुष जागा हुआ था, तब मुझे सी दिखायी पड़ती थी। न भी देखूं तो भी दिखायी पड़ती थी। बचना भी चाहूं तो भी दिखायी पड़ती थी। आंखें  किसी भी जगह और कहीं भी कर लूं तो भी ये आंखें  सी को ही देखती थीं। लेकिन जब से मेरे भीतर का पुरुष विदा हो गया है, तबसे बहुत खयाल करूं तो ही पता चलता है कि कौन सी है, कौन पुरुष है। वह कौन था, जो यहां से गुजरा है, यह कहना मुश्किल है। तुम पहले क्यों नहीं आये? पहले कह गये होते कि यहां से कोई निकले तो ध्यान रखना, तो मैं ध्यान रख सकता था।
      और यह बताना तो और भी मुश्किल है कि जो निकला है, वह नंगा था या वस्त्र पहने हुए था। क्योंकि, जब तक अपनेनंगेपन को छिपाने की इच्छा थी, तब तक दूसरे के नंगेपन को देखने की भी बड़ी इच्छा थी। लेकिन, अब कुछ देखने की इच्छा नहीं रह गयी है। इसलिए, खयाल में नहीं आता कि कौन क्या पहने हुए है....। '' दूसरे में हमें वही दिखायी देता है, जो हममें होता है। दूसरे में हमें वही दिखायी देता है, जो हममें है। और दूसरा आदमी एक दर्पण की तरह काम करता है, उसमें हम ही दिखायी पड़ते हैं।
      बुद्ध कहने लगे, '' अब तो मुझे याद नहीं आता, क्योंकि किसी को नंगा देखने की कोई कामना नहीं है। मुझे पता नहीं कि वह कपड़े पहने थी या नहीं पहने थी। '' वे युवक कहने लगे, ‘‘हम उसे लाये थे अपने आनंद के लिए। लेकिन, वह अचानक भाग गयी है। हम उसे खोज रहे हैं। ''
      बुद्ध ने कहा, ‘‘तुम जाओ और उसे खोजो। भगवान करे, किसी दिन तुम्हें यह खयाल आ जाये, कि इतनी खूबसूरत और शांत रात में अगर तुम किसी और को न खोज कर अपने को खोजते, तो तुम्हें वास्तविक आनंद का पता चलता। लेकिन, तुम जाओ और खोजो दूसरों को। मैंने भी बहुत दिन तक दूसरों को खोजा, लेकिन दूसरों को खोजकर मैंने कुछ भी नहीं पाया। और जब से अपने को खोजा, तब से वह सब पा लिया है, जिसे पाकर कोई भी कामना पाने की शेष नहीं रहती। '' यह बुद्ध ब्रह्मचर्य में रहे होंगे। लेकिन, चादर पुरुष हो जाये तो ब्रह्मचर्य नहीं है।
      और यह दुर्भाग्य है कि दमन के कारण सारे देश का व्यक्तित्व कुरूप, विकृत, परवटेंड हो गया है। एक-एक आदमी भीतर उलटा है, बाहर उल्टा है। भीतर आत्मा शीर्षासन कर रही है। भीतर हम सब सिर के बल खड़े हुए है। जो नहीं है भीतर, वह हम बाहर दिखला रहे हैं। और दूसरे धोखे में आ जायें, इससे कोई बहुत हर्जा नहीं है; स्वयं ही धोखा खा जाते हैं। लम्बे अर्से में हम यह भूल ही जाते हैं कि हम यह क्या कर रहे हैं।
      दमन, मनुष्य की आत्मा की असलियत को छिपा देता है और झूठा आवरण पैदा कर लेता है। और, फिर इस दमन में हम, जिंदगी भर जिसे दमन किया है, उससे ही लड़कर गुजारते हैं।
      ब्रह्मचर्य की साधना करने वाला आदमी चौबीस घंटे सेक्स सेंटर में ही जिंदगी व्यतीत करता है। उपवास करने वाला चौबीस घंटे भोजन करता है। आपने कभी उपवास किया हो तो आपको पता होगा।
      उपवास करें और चौबीस घंटे भोजन करना पड़ेगा। हां, भोजन मानसिक होगा, शारीरिक नहीं। लेकिन, शारीरिक भोजन का कुछ फायदा भी हो सकता है, मानसिक भोजन का सिवाय नुकसान के और कोई भी फायदा नहीं है। जिसने दिन भर खाना नहीं खाया है, वह दिन भर खाने की इच्छा से भरा हो, यह स्वाभाविक है।
      नहीं, उपवास का यह अर्थ नहीं है कि आदमी खाना न खाये। उपवास का अर्थ अनाहार नहीं है। अनाहार करने वाला दिन भर आहार करता है। उपवास का अर्थ दूसरा है। दमन नहीं है उपवास का अर्थ; लेकिन दमन ही उसका अर्थ बन गया है। उपवास का अर्थ भोजन 'न-करना' नहीं है।
उपवास का अर्थ है: आत्मा के निकट आवास।
      और, आत्मा के निकट कोई इतना पहुंच जाये कि उसे भोजन का खयाल ही न आये, तो वह बात ही दूसरी है; कोई इतने भीतर उतर जाये कि बाहर का पता भी न चले कि शरीर भूखा है, वह बात दूसरी है; कोई इतने गहरे में चला जाये कि शरीर को प्यास लगी है कि भूख लगी है, भीतर इसकी खबर ही न पहुंचती हो, तो यह बात दूसरी है। लेकिन कोई- भोजन नहीं छुऊंगा-ऐसा संकल्प करके बैठ जाये, तो दिन भर उसको भोजन करना पड़ता है; वह उपवास में नहीं होता।
      दमन, धोखा पैदा करता है।
      दमन, वह जो असलियत है-उपलब्धि की, अनुभूति की; वह जो सत्य है, उसकी तरफ बिना ले जाये बाहर परिधि पर ही सब नष्ट करके जबर्दस्ती कुछ पैदा करने की कोशिश करता है। और यह कोशिश बहुत महंगी पड़ जाती है।
हिन्दुस्तान में ब्रह्मचर्य की बात चल रही है तीन-चार हजार वर्ष से। और इस बात को कहने में मुझे जरा भी अतिशयोक्ति नहीं मालूम पड़ती किं आज इस पृथ्वी पर हमसे ज्यादा कामुक कोई समाज नहीं है। चौबीस घंटे हम काम से लड़ रहे हैं। छोटे बच्चे से लेकर मरते हुए बूढ़े तक की सेक्स से लड़ाई चल रही है। और जिससे हम लड़ते हैं, वही हमारे भीतर घाव की तरह हो जाता है।
      कोरिया में दो फकीर हुए हैं, मैंने उनके जीवन के बारे में पढ़ा था। दो भिक्षु एक दिन शाम अपने आश्रम वापस रहे हैं। उनमें एक बूढ़ा भिक्षु है, एक युवा भिक्षु है। आश्रम के पहले ही एक छोटी-सी पहाड़ी नदी पड़ती है। सांझ हो गयी है, सूरज ढल रहा है। एक युवती खड़ी है उसी नदी के किनारे। उसे भी नदी पार होना है। लेकिन डरती है, क्योंकि नदी अनजान है, परिचित नहीं है; पता नहीं, कितनी गहरी हो? इसलिए भयभीत है।
      वह बूढ़ा भिक्षु आगे-आगे आ रहा है। उसको भी समझ में पड़ गया है कि वह सी पार होने के लिए, शायद किसी का सहारा चाहती है। बूढ़े भिक्षु का मन हुआ है कि हाथ से सहारा देकर उसे नदी पार करवा दे। लेकिन थ का सहारा देने का खयाल भर ही उसे आया है कि भीतर वर्षों की दबी हुई वासना एकदम खड़ी हो गयी है। युवती के हाथ को छूने की कल्पना से उसके भीतर, जैसे उसकी नस-नस में, रग-रग में बिजली दौड गयी है। तीस वर्ष से सी को नहीं छुआ है उसने। और अभी तो सिर्फ छूने का खयाल ही आया है उसे, कि युवती को हाथ का सहारा 'दे दे, लेकिन सारे प्राण कंप गये हैं उसके। एक तरह के बुखार ने उसके सारे व्यक्तित्व को घेर लिया है। वह अपने मन को समझाया उसने कि, ‘‘यह कैसी गंदी बात सोची, कैसे पाप की बात सोची! मुझे क्या मतलब है? कोई नदी पार हो या न हो, मुझे क्या प्रयोजन है? मैं अपना जीवन क्यों बिगाडू अपनी साधना क्योंबिगाडूं? इतनी कीमती साधना, तीस वर्ष की साधना, इस लड़की पर लगा दूं..,। ''
      बड़ी बहुमूल्य साधना चल रही थी; और ऐसी ही बहुमूल्य साधना के सहारे लोग मोक्ष तक पहुंचना चाहते हैं! 'ही कीमती और मजबूत साधना के पुण्य पर चढ़कर लोग परमात्मा की यात्रा करना चाहते हैं!
      .... आंख बंद कर लीं थी उसने, लेकिन वह सी तो आंख बंद करने पर भी दिखायी पड़ने लगी; बहुत जोर से दिखाई पड़ने लगी। क्योंकि मन जाग गया था; सोयी हुई वासना जाग गयी थी। आंख  बंद करके ही वह नदी में उतरा...।
      अब यह आपको पता होगा कि जिस चीज से आंख  बंद कर ली जाये, वह उतनी सुंदर कभी नहीं होती, जितनी आंख बंद होने पर होती है। आंख  बंद करने से वह ज्यादा सुंदर प्रतीत होती है।
      आंख बंद की उसने और वह सी अप्सरा हो गयी.?.!
      अप्सराएं इसी तरह पैदा होती हैं। बंद आंख  से वे पैदा हो जाती है।
      दुनिया में सिर्फ स्त्रियां हैं, आंख  बंद करो कि वे ही अप्सराएं हो जाती है।
      अप्सराएं कहीं भी नहीं हैं; लेकिन आंख  बंद होते ही सी अप्सरा हो जाती है! मन में एकदम से कामुकता पैदा हो जाती है; फूल खिल जाते हैं; चांदनी फैल जाती है। एक ऐसी सुगंध फैल जाती है मन में, जो सी में कहीं भी नहीं है; जो सिर्फ आदमी की काम-वासना के सपने में होती है। आंखें  बंद करते ही सपना शुरू हो जाता है।
      .... अब वह भिक्षु उस सी को ही देख रहा है। अब एक ड्रीम, एक सपना शुरू हो गया है। अब वह सी उसे बुला रही है। उसका मन कभी कहता है कि यह तो बड़ी बुरी बात है कि किसी असहाय सी को सहारा न दो। फिर तत्काल उसका दूसरा मन कहता है कि यह सब बेईमानी है, अपने को धोखा देने की तरकीब कर रहे हो। यह सेवा वगैरह नहीं है, तुम सी को छूना चाहते हो...।
      बड़ी मुश्किल है स्‍त्री। साधुओं की बड़ी मुश्किल होती है। काम है भीतर, तनाव है भीतर। सारा प्राण पीछे लौट जाना चाहता है, और वह दमन करने वाला मन आगे चले आना चाहता है।
      नदी के छोटे-से घाट पर वह आदमी भीतर दो हिस्सों में बंट गया है; एक हिस्सा आगे जा रहा है, एक हिस्सा पीछे जा रहा है। उसकी अशांति, उसका टेंशन, उसकी तकलीफ, भारी हो गयी है। आधा हिस्सा इस तरफ जा रहा है, आधा हिस्सा उस तरफ जा रहा है। किसी तरह खींच-तान कर वह पार हुआ है। आंख खोलकर देखना चाहता है, लेकिन बहुत डरा हुआ है। भगवान का नाम लेता है, जोर-जोर से भगवान का नाम लेता है-नमो: बुद्धाय, नमो: बुद्धाय...! भगवान का नाम आदमी जब भी जोर-जोर से ले, तब समझ लेना कि भीतर कुछ गड़बड़ है। भीतर की गड़बड़ को दबाने के लिए आदमी जोर-जोर से भगवान का नाम लेता है।
      आदमी को ठंड लग रही है, नदी में नहाते वक्त, तो 'सीता-राम, सीता-राम ' का जाप करने लगता है। बेचारे सीता-राम को क्यों तकलीफ दे रहे हो! पर वह ठंड जो लग रही है। सीता-राम उस ठंड को भुलाने की तरकीब है। अंधेरी गली में आदमी जाता है और कहता है, ' अल्लाह ईश्वर तेरे नाम'! वह अंधेरे की घबड़ाहट से बचने की कोशिश है।
      जो आदमी परमात्मा के निकट जाता है, वह चिल्ल-पों नहीं करता है भगवान के नाम की; वह चुप हो जाता है। जितने भी चिल्ल-पों और शोर गुल मचाने वाले लोग हैं, समझ लेना कि उनके भीतर कुछ और चल रहा है; भीतर काम चल रहा है,और ऊपर राम का नाम चल रहा है।
      ... भीतर उसे औरत खींच रही है और वह किसी तरह भगवान का सहारा लेकर आगे बढ़ा जा रहा है-कि कहीं ऐसा न हो कि औरत मजबूत हो जाये और नीचे खींच ले।
      और उस बेचारी को पता भी नहीं कि साधु किस मुसीबत में पड़ गया है। वह अपने रास्ते पर खड़ी है। तभी उस साधु को खयाल आया कि पीछे उसका जवान साधु कहां है। लौटकर उसने देखा, कि उसको सचेत कर दे, कि वह कहीं उस पर दया करने की भूल में न पड जाये। लेकिन लौटकर उसने देखा तो भूल हो चुकी थी। वह जवान भिक्षु उस औरत को कंधे पर लिए नदी पार कर रहा था। वह देखकर आग लग गयी उस बूढ़े साधु को। न-मालूम कैसा-कैसा मन होने लगा उसका। कई बार उसके मन में होने लगा कि कितना अच्छा होता, अगर मैं भी उसे कंधा लगाये होता! फिर उसने स्वयं को झिड्का, 'यह क्या पागलपन की बात, मैं और उस औरत को कंधे पर ले सकता हूं? तीस साल की साधना नष्ट करूंगा? गंदगी का ढेर है औरत का शरीर, तो उसको कंधे पर लूंगा?
      नर्क का द्वार है सी, और उसको कंधे पर लिया है?'
      लेकिन वह दूसरा भिक्षु लिए आ रहा है। आग लग गयी उसे! आज जाकर गुरु को कहूंगा कि यह युवक, भ्रष्ट हो गया,पतित हो गया; इसे निकालो आश्रम के बाहर। ' उस भिक्षु ने उस युवती को किनारे पर छोड़ दिया और अपने रास्ते चल पड़ा। फिर वे दोनों चलते रहे, लेकिन बूढ़े ने कोई बात न की। जब वे आश्रम के द्वार की ओर बढ़ रहे थे तो उस बूढे भिक्षु ने सीढ़ियों पर खड़े होकर कहा, ‘‘याद रखो, मैं चलकर गुरु को कहूंगा कि तुम पतित हो चुके हो। तुमने उस स्‍त्री को कंधे पर क्यों उठाया न: ‘‘ वह भिक्षु एकदम से चौंका। उसने कहा, ‘‘स्‍त्री! उसे मैने उठाया था और नदी पार छोड़ भी दिया। लेकिन ऐसा मालूम होता है कि आप उसे अभी भी कंधे पर लिए हुए हैं!'‘‘ 'यु आर स्टिल कैरिग हर आन योर शोल्डर। आप अभी भी ढो रहे हैं उसे कंधे पर! मैं तो उसे उतार भी आया। और आपने तो उसे कंधे पर कभी लिया भी नहीं था; आप अभी तक ढो रहे हैं? मैं तो घंटे भर से सोचता था कि आप किसी ध्यान में लीन हैं। मुझे यह खबर भी न थी कि आप ध्यान कर रहे हैं उस युवती का-कि उस स्‍त्री को नदी के पार करा रहे है, अब तक! ''
      यह तो मैंने कहानी सुनी थी। ठीक ऐसी ही कहानी अभी मेरे साथ हो गयी है दिल्ली में, वह आप लोगों को बताऊं।
      एक महिला आयी और मुझसे उसने पूछा, ‘‘मैं यहां ठहर जाऊं आपके पास?'' मैंने कहा, ‘‘बिलकुल ठहर जाओ।
      मुझे पता नहीं था कि मनु भाई पटेल को बड़ी तकलीफ हो जायेगी इस बात से। अगर मुझे पता होता तो संसद-सदस्य को मैं तकलीफ नहीं देता। मैं किसी को तकलीफ नहीं देना चाहता। कहता, ‘‘देवी, तुम्हारे ठहरने से मुझे तकलीफ नहीं हैं, लेकिन मनु भाई पटेल को, बड़ौदा वालों को तकलीफ हो जायेगी। और किसी को तकलीफ देना अच्छा नहीं है। तो तुम्हें ठहरना है तो जाओ, मनु भाई के कमरे में ठहर जाओ; यहां मेरे पास किस लिए ठहरती हो। ''
      लेकिन मुझे पता ही नहीं था। पता होता तो यह भूल न होती। यह भूल हो गयी अज्ञान में। वह आकर सो गई मेरे कमरे में, लेकिन दूसरे दिन बड़ी तकलीफ हो गयी। मुझे पता चला कि मनु भाई को और उनके मित्रों को बहुत कष्ट हो गया है इस बात से कि मेरे कमरे में वह सो गयी। मैं तो हैरान हुआ कि वह मेरे कमरे में सोयी, तकलीफ उनको हो गयी!
      लेकिन आदमी कंधे पर उन चीजों को ढोने लगता है, जिनको लेकर उसके भीतर कोई लड़ाई जारी रहती है। पता नहीं चलता, खयाल में नहीं आता कि यह सब भीतर क्या हो रहा है। तो मैंने सोचा कि वह मनु भाई मुझे मिलें तो उनसे कहूं कि'सर, यू आर स्टिल कैरिग हर आन योर शोल्डर?' अभी भी ढो रहे हैं उस औरत को अपने कंधों पर? मैने उनको वहीं दिल्ली में कहा कि मनु भाई, पीछे तकलीफ होगी। पीछे यह बात चलेगी, मिटने वाली नहीं है। तो यह बात अभी कर लें सबके सामने। तो उन्होंने कहा, ‘‘क्या बात करनी है; कुछ हर्जा नहीं; जो हो गया, हो गया।''
      लेकिन मैं जानता था, बात तो उठेगी; बात तो करनी ही पड़ेगी। फिर वे संसद-सदस्य हैं। संसद-सदस्य को मुझ जैसे फकीरों के आचरण का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो मुल्क का आचरण बिगाड़ देंगे।
      और फिर ऐसे संसद-सदस्य हैं, इसलिए तो मुल्क का आचरण इतना अच्छा है, नहीं तो कभी भी बिगड़ जाता! धन्य भाग है, हमारे मुल्क का आचरण कितना अच्छा है, अच्छे संसद-सदस्यों के कारण! जो पता लगाते हैं कि किसके कमरे में कौन सो रहा है! इसका हिसाब रखते हैं! ये लोक-सेवक हैं! लोक-सेवक ऐसा ही होना चाहिए। मुझे तो जैसे खबर मिली, मैंने सोचा कि इस बार इलेक्ट्रान के वक्त अगर मुझे वक्त मिला तो जाऊंगा बड़ौदा में, लोगों से कहूंगा कि मनु भाई को ही वोट देना, इस तरह के लोगों की वजह से देश का चरित्र ऊंचा है। लेकिन, यह जो दिमाग है, यह दिमाग कहां से पैदा होता है? यह दिमाग कहां से आता है? यह भीतर क्या छिपा हुआ है...?
      यह भीतर है, दमन की लम्बी परम्परा। यह एक आदमी का सवाल नहीं है। यह हमारे पूरे जातीय संस्कार का सवाल है;यह मनु भाई का सवाल नहीं है। वह तो प्रतिनिधि हैं-हमारे और आपके; हमारी सब बीमारियों के-वह जो हमारे भीतर छिपा है,उसके। हमारे भीतर क्या छिपा है...?
      हमने एक अजीब सप्रेशन की धारा में अपने को जोड़ रखा है! दबा रहे हैं, सब! वह दबाया हुआ घाव हो जाता है। वह घाव पीड़ा देता है। उस घाव की वजह से हमें बाहर वही-वही दिखायी पड़ने लगता है, जो-जो हमारे भीतर है। सारा जगत एक दर्पण बन जाता है।
      यह सप्रेशन की लम्बी धारा, यह दमन की लम्बी यात्रा व्यक्तित्व को नष्ट करती है। इसने जीवन के स्रोतों को पॉयजन से भर दिया है, जहर से भर दिया है। जीवन के सारे स्रोत विकृत और कुरूप हो गये हैं। इसलिए यh तीसरा सूत्र आपसे कहना चाहता हूं कि दमन से बचना।
      अगर जीवन को और सत्य को जानना हो, और कभी प्रभु के, परमात्मा के द्वार पर दस्तक देनी हो, तो दमन से बचना।
      क्योंकि दमन करने वाला चित्त परमात्मा तक कभी नहीं पहुंचता। वह वहीं रुक जाता है, जहां दमन करता है। उसको वहीं ठहरना पड़ता है, क्योंकि जरा-सा भी हटा कि दमन उखड़ जायेगा और जिसको दबाया है, वह प्रकट होना शुरू हो जायेगा।
      अगर आप एक आदमी की छाती पर सवार हो गये हैं तो फिर आप उसको छोड्कर नहीं जा सकते, क्योंकि छोड्कर आप जैसे ही गये कि वह आपके ऊपर हमला कर देगा। अगर किसी आदमी की छाती पर आप सवार हो गये तो आप समझना कि जितना आपने उसे दबा रखा है, उससे भी ज्यादा आप उससे दब गये हैं! क्योंकि आप छोड्कर उससे नहीं हट सकते।
      मनुष्य जिन चीजों को दबा लेता है, उन्हीं के साथ बंध जाता है। वह उनको छोड्कर हट नहीं सकता और कहीं भी नहीं जा सकता। इसलिए दमन से अक्सर साधक को सावधान रहना चाहिए।
दमन, पैदा करेगा-पागलपन विक्षिप्तताएं इन्‍फिरिअरिटी।
      जितने मनस-चिकित्सक हैं, उनसे पूछिए, वे क्या कहते हैं। वे कहते हैं, सारी दुनिया पागल हुई जा रही ३ दमन के कारण। पागलखाने में सौ आदमी बंद हैं, उनमें अट्ठानबे आदमी दमन के कारण बंद हैं जिन्होंने बहुत जोर से दबा लिया है। एक विस्फोट की आग को भीतर रख लिया है। वह विस्फोट फूटना चाहता है, वह सारक व्यक्तित्व को किसी दिन तोड़ देता है; किसी दिन खंड़-खंड़ बिखेर देता है सारे मकान को। एक दिन आदमी बिखर कर, टूट कर खड़ा हो जाता है।
      इसलिए, जितना आदमी सभ्य होता चला जा रहा है, उतना ही पागल होता जा रहा है, क्योंकि सभ्यता का सूत्र दमन है।
      नहीं, स्वभाव को अगर जानना है, तो दमन से वह नहीं जाना जा सकता।
      लेकिन, तब आप पूछेंगे कि जब क्रोध आये तो क्रोध करना चाहिए? वासना आये तो वासना भोगनी चाहिए क्या आप लोगों को वासना में डूब जाने के लिए कहते हैं..?
      बिलकुल नहीं, जरा भी नहीं कहता हूं। दमन से बचने को कह रहा हूं अभी भोग करने को नहीं कह रहा हूं।
      अभी एक सूत्र समझ लें, कल दूसरे सूत्र की बात करेंगे।
      दमन से बचने का अर्थ : भोग में कूद जाना नहीं है। अनिवार्यरूपेण वही एक आल्टरनेटिव नहीं है। और विकल्प भी है। उस विकल्प पर हम कल बात करेंगे। इसलिए जल्दी से नतीजा लेकर घर मत लौट जाना। मेरी बातों से जल्दी नतीजा नहीं लेना चाहिए, नहीं तो बड़ी मुश्किल हो जाती है।
      दमन नहीं, खुद के व्यक्तित्व से संघर्ष नहीं, खुद के व्यक्तित्व से द्वंद्व नहीं-क्योंकि खुद के व्यक्तित्व से द्वंद्व का अर्थ है, जैसे मैं अपने दोनों हाथों को आपस में लड़ाने लग। कौन जीते, कौन हारे, दोनों हाथ मेरे हैं! दोनों हाथों के पीछे लड़ने वाली शक्ति मेरी है! दोनों हाथों के पीछे मैं हूं। कौन जीतेगा...?
      कोई नहीं जीत सकता। मेरे ही दोनों हाथों की लड़ाई में कोई नहीं जीत सकता; क्योंकि जीतने वाले दो है ही नहीं। लेकिन,एक अदभुत घटना घट जायेगी। जीतेगा तो कोई नहीं-न बायां, न दायां, लेकिन मैं हार जाऊंगा दोनों की लड़ाई में; क्योंकि मेरी शक्ति दोनों के साथ नष्ट होगी।
      और, मैं हार जाऊं या शक्ति को क्षीण होने दूं-जों भी दमन कर रहा है, वह किसका दमन कर रहा है...? अपना ही; अपने ही चित्त के खंडों को दबा रहा है। किससे दबा रहा है...? चित्त के दूसरे खंडों से दबा रहा है। चित्त के एक खंड से चित्त के दूसरे खंड को दबा रहा है। खुद को ही, खुद से दबा रहा है!
      ऐसा आदमी अगर पागल हो जाये अंततः, तो आश्‍चर्य ही क्या है। वह तो आदमी पागल नहीं हो पाता, क्योंकि दमन सिखाने वालों की बात पूरी तरह से कोई भी नहीं मानता है। नहीं तो सारी मनुष्यता पागल हो जाती। वह दमन सिखाने वालों की बात पूरी तरह से कोई नहीं मानता है। और न मानने की वजह से थोड़ा-सा रास्ता बचा रहता है कि आदमी बच जाता है।
      और न मानने की वजह से, ऊपर से दिखलाता है कि मानता हूं; भीतर से पूरा मानता नहीं, ऊपर से दिखलाता है कि मानता हूं; इसलिए पाखंड और हिपॉक्रिसी पैदा होती है। हिपॉक्रिसी दमन की सगी बहन है। वह जो पाखंड है, वह दमन का चचेरा भाई है। दमन चलेगा, तो पाखंड पैदा होगा। अगर पाखंड पैदा न होगा, तो पागलपन पैदा होगा। पागलपन से बचना हो तो पाखण्डी हो जाना पड़ेगा। दुनिया को दिखाना पड़ेगा। दुनिया को दिखाना पड़ेगा ब्रह्मचर्य और पीछे से वासना के रास्ते खोजने पड़ेंगे। दुनिया को दिखाना पड़ेगा कि मेरे लिए तो धन मिट्टी है और भीतर गुप्त मार्गों से तिजोरियां बंद करनी पड़ेगी। वह भीतर से चलेगा।
      लेकिन, यह पाखंड बचा रहा है आदमी को, नहीं तो आदमी पागल हो जाये। अगर सीधा-सादा आदमी दमन के चक्कर में पड जाये तो पागल हो जाए।
      ये साधु-संन्यासी बहुत बड़े अंश में पागल होते देखे जाते हैं, इसका कारण आपको मालूम है?
लोग समझते हैं, भगवान का उन्माद छा गया है। भगवान का कोई उन्माद नहीं होता; सब उन्माद भीतर के दमन से पैदा होते है। भीतर दमन बहुत हो तो रोग पैदा हो जाता है, उन्माद पैदा हो जाता है, पागलपन पैदा हो जाता  लेकिन उसको हम कहते है-हर्षोन्माद, एक्सटेसी! वह एक्सटेसी वगैरह नहीं है, मैडनेस है।
      या तो आदमी पूरा दमन करे तो पागल होता है, या फिर पाखंड का रास्ता निकाल ले तो बच जाता है। 
      और पाखंडी होना, पागल होने से अच्छा नहीं है। पागल में फिर भी एक सिन्सेरिटि है, पागल की फिर भी एक निष्ठा है;पाखंडी की तो कोई निष्ठा नहीं होती; कोई नैतिकता, कोई ईमानदारी नहीं होती। अपने से नहीं लड़ना है। आप अपने से लड़े कि आप गलत रास्ते पर गये। अपने से लड़ना अधार्मिक है।
      दमन, 'मात्र अधार्मिक' है। दमन मात्र ने मनुष्य को जितना नुकसान पहुंचाया है, उतना दुनिया में और किसी शत्रु ने कभी नहीं पहुंचाया। उस दिन ही मनुष्य पूरी तरह स्वस्थ होता है, जिस दिन सारे दमन से मुक्त हो जाता है; जिस दिन उसके भीतर कोई कान्‍पिलक्ट, कोई द्वंद्व नहीं होता। जिस दिन भीतर द्वंद्व नहीं होता है, उस दिन एक दर्शन होता है, जो भीतर है।
      अगर ठीक से समझें, तो दमन मनुष्य को विभक्त करता है; डिव्हाइड करता है। दमन जिस व्यक्ति के भीतर होगा, वहइनडिवीजुअल नहीं रह जायेगा, वह व्यक्ति नहीं रह जायेगा; वह विभक्त हो जायेगा, उसके कई टुकड़े हो जायेंगे; वह स्कीजोफ्रेनिकहो जायेगा। दमन न हो व्यक्ति में तो योग की स्थिति उपलब्ध होती है।
      योग का अर्थ है-जोड़; योग का अर्थ है-इन्टिग्रेट योग का अर्थ है- अखण्डता, एक।
      लेकिन एक कौन हो सकता है? एक व्यक्तित्व किसका हो सकता है..?
      उसका, जो लड़ नहीं रहा है; उसका जो अपने को खंड-खंड नहीं तोड़ रहा है; जो अपने भीतर नहीं कह रहा है-यह बुरा है,यह अच्छा है; इसको बचाऊंगा, उसको छोडूंगा। जिसने भी अपने भीतर बुरे -अच्छे का भेद किया, वह दमन में पड़ जायेगा।
      दमन से बचने का सूत्र है; अपने भीतर जो भी है, उसकी पूर्ण स्वीकृति, टोटल एक्सऐबिलिटी।
जो भी है; सेक्स है, लोभ है, क्रोध है, मान है-जो भी है भीतर, उसकी सर्वांगीण स्वीकृति प्राथमिक बात है। तो व्यक्ति आत्मज्ञान की तरफ विकसित होगा।
      अगर उसने अस्वीकार किया-कि मैं अस्वीकार करता हूं -उसने कहा कि मैं लोभ को फेंक दूंगा -उसने कहा कि मैं क्रोध को फेंक दूंगा -तो फिर वह कभी भी शान्त नहीं हो पायेगा; इस फेंकने में ही अशान्त हो जायेगा।
और, इसलिए तो संन्यासी जितने क्रोधी और अहंकारी देखे जाते हैं, उतने साधारण लोग क्रोधी नहीं होते! संन्यासी का क्रोध और अहंकार बहुत अदभुत है। दुर्वासा की कथाएं तो हम जानते हैं।
      संन्यासी में इतना अहंकार कि दो संन्यासी एक दूसरे को मिल नहीं सकते; क्योंकि कौन किसको पहले नमस्कार करेगा! दो संन्यासी एक साथ बैठ नहीं सकते; क्योंकि किसका तख्त ऊंचा होगा और किसका नीचा होगा! ये संन्यासी नहीं, पागल हैं। जो तख्त की ऊंचाई नापने में लगे हुए हैं, उन्हें परमात्मा की ऊंचाई का पता भी क्या होगा।
      मैं कलकत्ते में एक सर्व-धर्म सम्मेलन में बोलने गया था। वहां कई तरह के संन्यासी, कई धर्मो के उन्होंने आमंत्रित किये थे। उन संयोजकों को क्या पता बेचारों को कि सब संन्यासी एक मंच पर नहीं बैठेंगे। कोई उसमे शंकराचार्य हो सकते हैं, वे अपने सिंहासन पर बैठेंगे। और शंकराचार्य सिंहासन पर बैठे तो दूसरा आदमी कैसे नीचे बैठ सकता है! संयोजकों ने मुझे आकर कहा कि सबकी खबरें आ रही हैं कि हमारे बैठने का इंतजाम क्या हे? बच्चों-जैसी बात मालूम पड़ती है। जैसे, छोटे-छोटे बच्चे कुर्सी पर खड़े हो जाते है और अपने बाप से कहते हैं, 'तुम मुझसे नीचे हो। 'बच्चों से ज्यादा बुद्धि इनकी नहीं मालूम पड़ती है। तख्त ऊंचा-नीचा रखने से ज्यादा उनकी बुद्धि नहीं है, कि तख्त नीचा हो जायेगा तो हम नीचे हो जायेंगे। हद हो गयी, इस भांति से ऊंचा होना बहुत आसान हो गया!
      लेकिन दबा रहे हैं अहंकार को। तो अहंकार दूसरे रास्ते खोज रहा है निकलने के लिए। अहंकार को दबा रहे हैं, इधर कह रहे हैं, 'मैं कुछ भी नहीं हूं! हे परमात्मा, मैं तो तेरी शरण में हूं। 'उधर अहंकार कह रहा है-अच्छा ठीक है बेटे, उधर तुम शरण में जाओ, इधर हम दूसरा रास्ता खोजते है। हम कहते हैं कि सोने का सिंहासन चाहिए क्योंकि हमसे ज्यादा भगवान की शरण में और कोई भी नहीं गया है!
      तो इनको सोने का सिंहासन चाहिए। इधर- 'मैं कुछ भी नहीं हूं; आदमी तो कुछ भी नहीं है, सब संसार माया है! और उधर? -उधर, अगर जगतगुरु न लिखें उनके नाम के आगे तो वे नाराज हो जाते हैं कि मुझे जगतगुरु नहीं लिखा! '
      ….. और मजा यह है कि जगत से पूछे बिना ही गुरु हो गये हैं? जगत से भी तो पूछ लिया होता, यह जगत बहुत बड़ा है...!
      एक गांव में मैं गया था। वहां भी एक जगतगुरु थे!
      .. जगतगुरुओं की कोई कमी है! जिसको भी खयाल पैदा हो जाय, वह जगतगुरु हो सकता है! इस वक्त सबसे सस्ता काम यही है...!
      गांव में जगतगुरु थे। मैंने पूछा, ‘‘इतना छोटा-सा गांव, जगतगुरु कहां से आये?'' उन्होंने कहा, ‘‘वे यहां ही रहते हैं सदा से। '' मैंने कहा, ‘‘जगत से पूछ लिया है उन्होंने?'' उन्होंने कहा, ‘‘जगत से नहीं पूछा। लेकिन वे बहुत होशियार आदमी हैं। उनका एक शिष्य है। '' मैंने कहा, '' और कितने हैं?'' उन्होंने कहा ‘‘बस, एक ही है। लेकिन उसका नाम उन्होंने जगत रख लिया है। तो वे जगतगुरु हो गये है। ''
      बिलकुल ठीक बात है। अब और कोई कमी नहीं रह गई है। अदालत में मुकादम नहीं चला सकते हैं इस आदमी पर। यहजगतगुरु है। सारे जगतगुरु इसी तरह के है। किसी का एक शिष्य होगा, किसी के दस होंगे लेकिन इससे क्या फर्क पड़ता है। इधर वे कहते हैं, 'मैं तो कुछ भी नहीं, आदमी तो माया है; असली तो ब्रह्म है-एक ही ब्रह्म है-और उधर जगतगुरु होने का लोभ सवार हो जाता है! वह अहंकार, इधर से बचाओ, उधर से रास्ता खोजता है।
      आदमी जिस-जिस को दबायेगा, वही-वही नये-नये मार्गों से प्रकट होगा।
      दमन करके कभी कोई किसी चीज को नही समझ सका। इसलिए दमन से बचना है, दमन से सावधान रहना है। दमन ही मनुष्य को तोड़ता है। और,अगर जुड़ना है, और एक हो जाना है, तो दमन से बच जाना चाहिए।
      चौथे सूत्र पर मैं आपसे कल बात करूंगा कि जब हम दमन से बचेंगे तो फिर भोग एकदम से निमंत्रण देगा कि आओ;अब तो क्रोध से बचना नहीं है, इसलिए आओ, क्रोध करो; अब तो सेक्स से बचना नहीं है, इसलिए आओ और सेक्स में डूबो;अब तो लोभ से बचना नहीं है, इसलिए दौडो और रुपये इकट्ठे करो। जैसे ही हम इस दमन से बचेंगे, वैसे ही भतो निमंत्रण देगा कि आ जाओ।
      उस भोग से बचने के लिए भी क्या करना है, उसकी कल के सूत्र में आपसे बात करूंगा।
      मेरी बातों को इतनी शांति और प्रेम से सुना, उससे बहुत-बहुत अनुग्रहीत हूं और अंत में सबके भीतर बैठे परमात्‍मा को प्रणाम करता हूं।
मेरे प्रणाम स्वीकार करें। 
'जीवन-क्रांति के सूत्र',
Kalpant Healing Center
Dr J.P Verma (Swami Jagteswer Anand Ji)
(Md-Acu, BPT, C.Y.Ed, Reiki Grand Master, NDDY & Md Spiritual Healing)
Physiotherapy, Acupressure, Naturopathy, Yoga, Pranayam, Meditation, Reiki, Spiritual & Cosmic Healing, (Treatment & Training Center)
C53,  Sector 15 Vasundra, Avash Vikash Markit, Near Pani Ki Tanki,  Ghaziabad
Mob-: 9958502499

भीड़ से, समाज से-दूसरों से मुक्ति

संभोग से समाधि की ओर--ओशो (सोलहवां प्रवचन)

भीड़ से, समाज से-दूसरों से मुक्ति—सोलहवां प्रवचन


 मेरे प्रिय आत्मन,
       मनुष्य का जीवन जैसा हो सकता है, मनुष्य जीवन में जो पा सकता है। मनुष्य जिसे पाने के लिये पैदा होता है-वही उससे छूट जाता है। वह उसे नही मिल पाता है कभी किसी एक मनुष्य के जीवन मे-किसी कृष्‍ण, किसी राम, किसी बुद्ध, किसी गांधी के जीवन में सौदर्य के फूल खिलते है। और सत्य की सुगंध फैलती है। लेकिन, शेष सारी मनुष्यता ऐसे ही मुरझा जाती है और नष्ट हो जाती है।
      कौन-सा दुर्भाग्य है मनुष्य के ऊपर...कौन-सी कठिनाई है? करोड़ो बीजों में से अगर एक बीज में अंकुर आये और शेष बीज, बीज ही रह कर सड़ जायें और समाप्त हो जायें, तो यह कोई सुखद स्थिति नहीं हो सकती। और अगर मनुष्य जाति के पूरे इतिहास को उठा कर देखें, तो अंगुलियों पर गिने जा सकें, ऐसे थोडे-से मनुष्य पैदा होते है, जिनकी कथा इतिहास में शेष है। शेष सारी मनुष्यता की कोई कथा इतिहास में शेष नहीं है! शेष सारे मनुष्य बिना किसी सत्य को जाने, बिना किसी सौदर्य को जाने ही मर जाते हैं! क्या ऐसे जीवन को हम जीवन कहें?

      एक फकीर का मुझे स्मरण आता है। कभी वह सम्राट था, लेकिन फिर वह फकीर हो गया था। वह पैदा तो सम्राट हुआ था, और जिस राजधानी में वह पैदा हुआ था, उसी राजधानी के बहार एक झोपड़े में रहने लगा था। लेकिन उसके झोपड़े पर अक्सर उपद्रव होते रहते थे। जो भी उसके झोपड़े पर आता, उसी से उसका झगड़ा हो जाता।
      रास्ते पर था उसका झोपड़ा और गांव से कोई चार मील बाहर था-चौराहे पर था। आने-जाने वाले राहगीर उस से बस्ती का रास्ता पूछते, तो वह कहता, 'बस्ती ही जाना चाहते हो, तो बायी तरफ भूलकर भी मत जाना, दायीं तरफ के रास्ते से जाना, तो बस्ती पहुच जाओगे।'
      राहगीर उसकी बात मानकर दायीं तरफ के रास्ते से जाते, और दो-चार मील चलकर मरघट पर पहुंच जाते-वहां, जहां बस्ती नही, सिर्फ कब्रें थीं। राहगीर क्रोध में वापस लौटते और आकर फकीर से झगडा करते कि तुम पागल तो नहीं हो? हमने पूछा था बस्ती का रास्ता, और तुमने हमें मरघट में भेज दिया?
      तो वह फकीर हंसने लगता और कहता तुम्हें मेरी परिभाषा मालूम नहीं है। मैं तो मरघट को बस्ती ही कहता हूं। क्योंकि जिसे तुम से बस्ती कहते हो, उसमें तो कोई भी ज्यादा दिन बसता नही। कोई आज उजड़ जाता है और कोई कल। वहां तो मौत रोज आती है और किसी न किसी को उठा ले जाती है। वह, जिसे तुम बस्ती कहते हो, वह तो मरघट है। वहां तो मृत्यु की प्रतीक्षा करनेवाले लोग बसते हैं। वे प्रतीक्षा करते रहते है मृत्यु की। मैं तो उसी को बस्ती कहता हूं जिसे तुम मरघट कहते हो क्योंकि वहां जो एक बार बस गया, वह बस गया,फिर उसकी मौत नहीं होती। बस्ती मैं उसे कहता हूं जहां बस गये लोग फिर उजड़ते नहीं, वहां से हटते नहीं।
      लगता है पागल रहा होगा वह फकीर। लेकिन क्या दुनिया के सारे समझदार लोग पागल रहे हैं? दुनिया के सारे ही समझदार लोग एक ही बात कहते रहे है कि जिसे हम जीवन समझते है, वह जीवन नहीं है। और चूंकि हम गलत जीवन को जीवन समझ लेते है, इसलिये जिसे हम मृत्यु समझते है, वह भी मृत्यु नहीं है। हमारा सब कुछ ही उलटा है। हमारा सब कुछ ही अंजान से भरा हुआ और अंधकार से पूर्ण है। फिर जीवन क्या है? और उस जीवन को जानने और समझने का द्वार और मार्ग क्या है?
      बुद्ध के संघ में एक बूढा भिक्षु रहता था। बुद्ध ने एक दिन उस बूढे भिक्षु को पूछा कि 'मित्र तेरी उम्र क्या है? उस भिक्षु ने कहा, 'आप भली-भांति जानते है, फिर भी पूछते हैं? मेरी उम्र पाँच वर्ष है?
      'बुद्ध बहुत हैरान हुए और कहने लगे,'कैसी मजाक कुरते हो?...सिर्फ पांच वर्ष! पचहत्तर वर्ष से कम तो तुम्हारी उम्र क्या होगी, पांच वर्ष कैसे कहते हो?'
      बूढे भिक्षु ने कहा, हां, सत्तर वर्ष भी जिया हूं लेकिन उन्हे जीने के वर्ष नहीं कह सकता। उसे जीवन कैसे कहूं! पिछले पांच वर्षों से ही जीवन को जाना है, इसलिये पांच ही वर्ष की उम्र गिनता हूं। वे सत्तर वर्ष तो बीत गये-नींद में, बेहोशी में, मूर्छा में। उनकी गिनती कैसे करूं? नहीं जानता था जीवन को, तो फिर उनकी भी गिनती कर लेता था। अब, जब से जीवन को जाना है,तब से उनकी गिनती करनी बहुत मुश्किल हो गयी है।'
      यही मैं आप से भी कहना चाहता हूं कि जिसे हम अब तक जीवन जानते रहे है, वह जीवन नहीं है-वह एक निद्रा, एक मूर्छा है; एक दुःख की लबी कथा है; एक अर्थ हीन खाली पन, एक मीनिंगलेस एंपटिनेस है। जहां कुछ भी नहीं है हमारे हाथों में। जहां न हमने कुछ जाना है और न कुछ जिया है। फिर वह जीवन कहा है, जिस की हम बात करें। जीवन के उसी एकसूत्र पर सुबह मैंने बात की है, दूसरे सूत्र पर अभी बात करेंगे।
      दूसरे सूत्र को समझने के लिये एक बात समझ लेनी जरूरी है कि मनुष्य का जीवन भीतर से बाहर की तरफ आता है-बाहर से भीतर की तरफ नहीं। एक बीज में जब अंकुर आता है, तो वह भीतर से आता है। अंकुर बड़ा होता है तो उसमें पत्ते और फूल लगते हैं, फल लगते हैं। उस छोटे से बीज से एक बड़ा वृक्ष निकलता है, जिसके नीचे हजारों लोग विश्राम करते हैं। एक छोटे से बीज में इतना बड़ा वृक्ष छिपा होता है। लेकिन, वह न वृक्ष बाहर से नहीं आता है-यह अंधा भी कह सकता है। यह वृक्ष भीतर से आता है, उस छोटे-से बीज से आता है।
      जीवन भी छोटे से बीज से ही भीतर से बाहर की तरफ फैलता है। और हम सारे लोग जीवन को खोजते हैं बाहर! जीवन आता है भीतर से-फैलता है बाहर की तरफ। बाहर जीवन का विस्तार है, जीवन का केंद्र नहीं। जीवन की मूल ऊर्जा, जीवन का मूल स्रोत भीतर है और जीवन की शाखाएं बाहर हैं। और हम सब जीवन ' और खोजते हैं बाहर, इसलिये जीवन से वंचित रह जाते हैं, जीवन को नहीं जान पाते हैं! पत्तों को जान लेते है, पर।। को पहचान लेते हैं, लेकिन पत्ते?., पत्ते जड़ें नहीं हैं।
      माओत्से-तुंग ने अपने बचपन की एक छोटी सी घटना लिखी है। लिखा है कि मेरी मां का एक बगीचा था। उस बगीचे में ऐसे सुंदर फूल खिलते थे कि दूर-दूर से लोग उन्हें देखने आते थे। एक बार मेरी बूढ़ी बिमार पड़ गयी। वह बहुत चिंतित थी-अपनी बीमारी के लिये नहीं, बगीचे में खिले फूलों के लिये-कि बगीचे में खिले फूल कुम्हला न जाएं। वह इतनी बीमार थी कि बिस्तर से बाहर नहीं निकल सकती थी।
      मैंने मां से कहा, तुम घबड़ाओ मत, मैं फिक्र कर लूंगा फूलों की। और मैंने पंद्रह दिन तक फूलों की बहुत फ्रिक की। एक-एक पत्ते की धूल झाड़ी, एक-एक पत्ते को पोंछा और साफ किया। एक--एक पत्ते को संभाला, एक-एक फूल की फिक्र की, लेकिन न मालूम क्यों फूल मुरझाते गये, पत्ते सूखते गये और सारा बगीचा सूखता गया!
      पंद्रह दिन बाद बूढ़ी मां बाहर आयी और बाहर आकर उसने देखा कि उसकी सारी बगिया उजड़ गयी है। बेहोश होकर गिर पड़े हैं, फूल कुम्हला गये हैं, कलियां-कलियां ही रह गयी हैं, फूल नहीं बनी हैं।
      मां पूछने लगी, ''तू क्या करता था पंद्रह दिन तक? सुबह से रात तक सोता भी नहीं था! यह क्या हुआ?'
      मेरी आंखों में आंसू आ गये। मैंने कहा, ''मैंने बहुत फिक्र की। मैंने एक-एक पत्ते की धूल झाड़ी। मैंने एक-एक फूल पर पानी छिड़का। मैंने एक-एक पौधे को गले लगाकर प्रेम किया, लेकिन न-मालूम कैसे पागल पौधे हैं, सब कुम्हला गये हैं, सब सूख गये हैं।
      यूं तो मां की आंखों में बगिया को देखकर आंसू थे, लेकिन मेरी हालत देखकर वह हंसने लगी और उसने कहा, ''पागल,फूलों के प्राण फूलों में नहीं होते, उनकी जड़ों में होते हैं, जो दिखाई नहीं पड़ती हैं और जमींन के नीचे होती हैं। पानी फूलों को नहीं देना पड़ता है, जड़ों को देना पडता है। फिक्र पत्तों की नहीं करनी पड़ती,? जड़ो की करनी पड़ती है। पत्तों की लाख फिक्र करें तो भी जड़े कुम्हला जायेंगी और पत्ते भी सूख जायेंगे। और जड़ों की थोड़ी सी फिक्र करें और पत्तों की, फूलों की कोई भी फिक्र न करें, तो भी पत्ते फलते रहेंगे, फूल खिलते रहेंगे। सुगंध उड़ती रहेगी।
      मैंने पूछा, ''लेकिन जड़ कहां है? वह तो दिखायी नहीं पड़ती है!'
      …… हम सब भी यही पूछते हैं-जीवन कहां है? वह तो दिखायी नहीं पड़ता है। वह बाहर नहीं छिपा है, वह अपने ही भीतर है-अपनी ही जड़ों में। बाहर जहां दिखाई पड़ता है सब कुछ, वहां पत्ते हैं, शाखाएं हे। भीतर जहां दिखाई नहीं पडता, जहां घोर अंधकार है, वहां जड़ें हैं।
      दूसरा सूत्र समझ लेना जरूरी है और वह यह कि जीवन बाहर नहीं, भीतर है। विस्तार बाहर है, प्राण भीतर हैं। फूल बाहर खिलते हैं, जड़ें भीतर हैं। और जड़ों के संबंध में हम सब भूल गये हैं। माओ पर हम हंसेंगे कि नादान था वह लड़का बहुत,लेकिन हम अपने पर नहीं हंसते हैं कि हम जीवन के बगीचे में उतने ही नादान हैं।
      ... और, अगर आदमी के चेहरे से मुस्‍कुराहट चली गयी है-और आदमी की आंखों से शांति खो गई है... और आदमी के हृदय में फूल नहीं लगते हैं... और आदमी की जिंदगी में संगीत नहीं बजता है... और आदमी की जिंदगी एक बे-रौनक उदासी हो गयी है, तो फिर हम पूछते हैं कि कितना तो हम सम्हालते हैं, कितने अच्छे मकान बनाते हैं, कितने अच्छे रास्ते बनाते हैं,कितने अच्छे कपड़े निर्मित करते हैं, कितनी अच्छी शिक्षा देते हैं-सब तो हम करते हैं, लेकिन आदमी फिर भी कुम्हलाता क्यों चला जाता है? यह हम वही पूछते हैं, जो उस लड़के ने पूछा था कि मैंने एक-एक पत्ते को सम्हाला, लेकिन फूल?.. फूल क्यों कुम्हला गये? पौधे क्यों कुम्हला गये?
      आदमी कुम्हला गया है, क्योंकि वह बाहर सम्हालता रहा है। और ध्यान रहे कि जिसको हम भौतिकवादी कहते हैं, वे ही केवल बाहर नहीं देखते-जिनको हम अध्यात्मवादी कहते हैं, दुर्भाग्य है कि वे भी बाहर ही देखते हैं और बाहर ही सम्हालते हैं! भौतिकवादी तो बाहर सम्हालेगा, क्योंकि भौतिकवादी मानता है कि '' भीतर-जैसी’‘ कोई चीज ही नहीं है। भीतर है ही नहीं। भौतिकवादी कहता है, ''भीतर'' कोरा शब्द है। भीतर कुछ भी नहीं है।
      हालांकि यह बड़ी अजीब बात मालूम पड़ती है, क्योंकि जिसका भी बाहर होता है, उसका भीतर अनिवार्य रूप से होता है। यह असंभव है कि बाहर ही बाहर हो और भीतर न हो। अगर भीतर न हो, तो बाहर नहीं हो सकता। अगर एक मकान की बाहर की दीवाल है, तो उसका भीतर भी होगा। अगर एक पत्थर की बाहर की रूप-रेखा है, तो भीतर भी कुछ होगा। बाहर की जो रूप-रेखा है, वह भीतर को ही घेरने वाली रूप-रेखा होती है। बाहर का अर्थ है, भीतर को घेरने वाला। और अगर भीतर न हो तो बाहर कुछ भी नहीं हो सकता।
      लेकिन भौतिकवादी कहता है कि भीतर कुछ भी नहीं, इसलिये भौतिकवादी को तो क्षमा भी किया जा सकता है। लेकिनअध्यात्मवादी भी सारी चेष्टा बाहर की करता है, वह भी कहता है कि ब्रह्मचर्य साधो, वह भी कहता है, अहिंसा साधो; वह भी कहता है, सत्य साधो; वह भी गुणों को साधने की कोशिश करता है! अहिंसा, ब्रह्मचर्य, प्रेम, करुणा, दया-यें सब फूल हैं, जड़ इनमें से कोई भी नहीं है।
जड़ समझ में आ जाये, तो अहिंसा अपने-आप पैदा हो जाती है। और अगर जड़ समझ में न आये, तो अहिंसा को हम जिंदगी भर सम्हाले, फिर भी अहिंसा पैदा नहीं होती। बल्कि, अहिंसा के पीछे निरंतर हिंसा खड़ी रहती है। और वे हिंसक बेहतर हैं, जो बाहर भी हिंसक है; लेकिन वे अहिंसक बहुत खतरनाक हैं, जो बाहर तो अहिंसक, लेकिन भीतर हिंसक हैं।
      जिन मुल्कों ने अध्यात्म की बहुत बात की है, उन्होंने बाहर से एक थोथा अध्यात्म पैदा कर लिया है। वैसा जो थोथा अध्यात्म है, वह बाहर के गुणों पर जोर देता है, अंतस पर नहीं। वह कहता है-सेक्स छोड़ो, ब्रह्मचर्य साधो! वह कहता है-झूठ को छोड़ो, सत्य को साधो! वह कहता है-कांटे हटा लो और फूल पैदा करो! लेकिन इसकी बिलकुल फिक्र नहीं करता है कि फूल जो जड़ों से पैदा होते हैं, वे जड़ें कहां हैं। और अगर जड़ें न सम्हाली जायें, तो फूल पैदा होनेवाले नहीं हैं। हां, कोई चाहे तो बाजार से कागज के फूल लाकर ऊपर चिपका ले सकता है।
      और दुनिया में अध्यात्म के नाम से कागज के फूल चिपकाए हुए लोगों की भीड़ खड़ी हो गयी है। और ऐसे लोगों के कारण ही भौतिकवाद को दुनिया में नहीं हराया जा पा रहा है; क्योंकि भौतिकवाद कहता है, यही है तुम्‍हारा अध्यात्‍म? ये कागज के फूल? और इन कागज के फूलों को देखकर भौतिकवादी को लगता है कि नहीं है कुछ भीतर, सब ऊपर की बातें हैं।
      अध्यात्म के नाम से बाहर का आरोपण चल रहा है। कल्टिवेशन और इंपोजीशन चल रहा है। आदमी, भीतर जो सोया हुआ है, उसे जगाने की चिंता में नहीं है, बाहर से अच्छे वस्त्र पहन लेने की चिंता में है! इससे एक अदभुत धोखा पैदा हो गया है। दुनिया में या तो भौतिकवादी हैं और या फिर झूठे अध्यात्मवादी हैं। दुनिया में कमा आदमी खोजना मुश्किल होता चला गया है। हां, कभी कोई एकाध सच्चा आदमी पैदा होता है, लेकिन उस आदमी को भी हम नहीं समझ पाते हैं, क्योंकि उसको भी हम बाहर से देखते हैं कि वह क्या करता है, कैसे चलता,, का पहनता है, क्या खाता है? और इसी आधार पर हम निर्णय लेते हैं कि वह भीतर से क्या होगा!
      नहीं, फूल के आधार पर जड़ों का पता नहीं चलता है। फूल के रंग देख कर जड़ो का कुछ पता नहीं चलता है; पत्तों से जड़ों का कुछ भी पता नहीं चलता है। जड़ें कुछ बात ही और है। वह आयाम ही दूसरा है; वह डायमेन्शन ही दूसरा है। लेकिन सब बाहर से सम्हालने की, वस्रों को सम्हालने की लंबी कथा चल रही है। और हमने एक झूठा आदमी पैदा कर लिया है। इस झूठे आदमी का कोई भी जीवन नहीं होता, इसलिये इस झूठे-आदमी को हम थोड़ा समझ लें; क्योंकि यह झूठा आदमी कोई और नहीं है, हम सभी झूठे आदमी हैं।
      मैंने सुना है, एक किसान ने एक खेत में एक झूठा आदमी बनाकर खड़ा कर दिया था। किसान खेतों में झूठा आदमी बनाकर खड़ा कर देते हैं। कुरता पहना देते हैं, हंडिया लटका देते हैं, मुंह बना देते हैं। जंगली जानवर उस झूठे आदमी को देखकर डर जाते हैं, भाग जाते हैं। पक्षी-पक्षी खेत में आने से डरते हैं।
      एक दार्शनिक उस झूठे आदमी के पास से निकलता था। तो उस दार्शनिक ने उस झूठे आदमी को पूछा कि दोस्त! सदा यही खड़े रहते हो? धूप आती है, वर्षा आती है, सर्दियां आती हैं रात आती है, अंधेरा हो जाता है-तुम यही खड़े रह जाते हो?ऊबते नहीं, घबराते नहीं, परेशान नहीं होते?
      वह झूठा आदमी दार्शनिक की बातें सुनकर बहुत हंसने लगा। उसने कहा, परेशान! परेशान मैं कभी नहीं होता, दूसरों को डराने में इतना मजा आता है कि वर्षा भी गुजार देता हूं धूप गुजार देता हूं। रातें भी गुजार देता हूं। दूसरों को डराने में बहुत मजा आता है; दूसरों को प्रभावित देखकर, भयभीत देखकर बहुत मजा आता है। 'दूसरों की आंखों में सच्चा दिखायी पड़ता हूं, -बस बात खत्म हो जाती है। पक्षी डरते हैं कि मैं सच्चा आदमी हूं। जंगली जानवर भय खाते हैं कि मैं सच्चा आदमी हूं। उनकी आंखों में देखकर कि मैं सच्चा हूं बहुत आनंद आता है!
      उस झूठे आदमी की बातें सुनकर दार्शनिक ने कहा, ''बड़े आश्रर्य की बात है। तुम जैसा कहते हो, वैसी हालत मेरी भी है। मैं भी दूसरों की आंखों में देखता हूं कि मैं क्या हूं और उसी से आनंद लेता चला जाता हूं!
      तो वह झूठा आदमी हंसने लगा और उसने कहा, ''तब फिर मैं समझ गया कि तुम भी एक झूठे आदमी हो। झूठे आदमी की एक पहचान है : वह हमेशा दूसरों की आंखों में देखता है कि कैसा दिखायी पड़ता है। इससे मतलब नहीं कि वह क्या है। उसकी सारी चिंता, उसकी सारी चेष्टा यही होती है कि वह दूसरी को कैसा दिखायी पड़ता है; वे जो चारों तरफ देखने वाले लोग हैं,वे उसके बारे में क्या कह रहे हैं।
      यह जो बाहर का थोथा अध्यात्म है, यह लोगों की चिंता से पैदा हुआ है। लोग क्या कहते हैं। और जो आदमी यह सोचता है कि लने क्या कहते है, वह आदमी कभी भी जीवन के अनुभव को उपलब्ध नहीं हो सकता है। जो आदमी यह फिक्र करता है कि भीड़ क्या कहती है, और जो भीड़ के हिसाब से अपने व्यक्तित्व को निर्मित करता है, वह आदमी भीतर जो सोये हुए प्राण हैं,उसको कभी नहीं जगा पायेगा। वह बाहर से ही वस्त्र ओढ़ लेगा। वह लोगों की आंखों में भला दिखायी पड़ने लगेगा और बात समाप्त हो जायेगी।
      हम वैसे दिखायी पड़ रहे हैं, जैसे हम नहीं हैं!
      हम वैसे दिखायी पड़ रहे हैं, जैसे हम कभी भी नहीं थे।
      हम वैसे दिखायी पड़ रहे हैं, जैसा दिखायी पडना सुखद मालूम पड़ता है! लेकिन वैसे हम नहीं है।
      मैंने सुना है, लंदन के एक फोटोग्राफर ने अपनी दुकान के सामने एक बड़ी तख्ती लगा रखी थी। और उस तख्ती पर लिख रखा था कि तीन तरह के फोटो यहां उतारे जाते हैं। पहले तरह के फोटो का दाम सिर्फ पांच रुपया है। और वह फोटो ऐसा होगा, जैसे आप हैं। दूसरी तरह के फोटो का दाम दस रुपया है। और वह ऐसा होगा, जैसे आप दिखायी पड़ते हैं। तीसरी तरह के फोटो का दाम पंद्रह रुपया है। और वह ऐसा होगा, जैसे आप दिखायी पड़ना चाहते हैं।
      'गांव का एक आदमी आया था फोटो निकलवाने, तो वह बड़ी मुश्किल में पड़ गया। वह पूछने लगा, तीन-तीन तरह के फोटो एक आदमी के कैसे हो सकते हैं! फोटो तो एक ही तरह का होता है। एक ही आदमी के तीन तरह के फोटो कैसे हो सकते हैं? और वह ग्रामीण पूछने लगा कि जब पांच रुपये में फोटो उतर सकता है, तो पंद्रह रुपये में कौन उतरवाता होगा।
      फोटोग्राफर बोला, 'नासमझ, नादान, तू पहला आदमी आया है, जो पहली तरह का फोटो उतरवाने का विचार कर रहा है। अब तक पहली तरह का फोटो उतरवानेवाला कोई आदमी नहीं आया। जिसके पास पैसे की कमी होती है, तो वह दूसरी तरह का फोटो उतरवाता है। नहीं तो तीसरी तरह के ही लोग फोटो उतरवाते हैं। पहली तरह का तो कोई उतरवाता ही नहीं। कोई आदमी नहीं चाहता कि वह वैसा दिखायी पड़े, जैसा कि वह है-दूसरों को भी वैसा दिखायी न पड़े, और खुद को भी वैसा दिखायी न पड़े,जैसा कि वह है।
      तो फिर भीतर की यात्रा नहीं हो सकती है। क्योंकि भीतर तो सत्य की सीढ़ियों पर चढ़कर ही यात्रा शुरू होती है, असत्य की सीढ़ियों पर चढ़कर नहीं। और ध्यान रहे, अगर बाहर की यात्रा करनी हो, तो असत्य की सीढ़ियों के बिना बाहर कोई यात्रा नहीं हो सकती। अगर दिल्ली पहुंचना हो तो असत्य की सीढ़ियों पर चढ़े बिना कोई यात्रा नहीं हो सकती है। और भीतर जाना हो,तो सत्य की सीढ़ियों पर चढ़े बिना कोई यात्रा नहीं हो सकती है। अगर बहुत धन के अंबार लगाने हों, तो असत्य की यात्रा के सिवाय कोई यात्रा नहीं है। अगर बहुत यश पाना हो, प्रतिष्ठा पानी हो, मित्रता पानी हो, तो असत्य के सिवाय कोई रास्ता नहीं है।
      बाहर की सारी यात्रा की सीढ़ियां असत्य की ईंटों से निर्मित है। और भीतर की यात्रा सत्य की सीढ़ियां चढ़कर करनी पड़ती है।
      और इस बात को जानना बहुत कठिन पड़ता है कि 'मैं सच में क्या हूं?' हम सदा उसे दबाते हैं, जो हम नहीं हैं! हम शरीर को तो बहुत देखते हैं आइने को सामने रखकर, लेकिन वह जो भीतर है, उसके सामने कभी आइना नहीं रखते। और अगर कोई आइना सामने ले आये, तो हम बहुत नाराज हो जाते हैं। किसी के आइना दिखाने पर हम आइना भी तोड़ देते हैं और उस आदमी का सिर भी तोड़ देते हैं।
      कोई आदमी भीतर के आदमी को देखने के लिये तैयार नहीं है। इसलिये दुनिया में जिन लोगों ने भी हमारे, भीतर के असली आदमी को दिखाने की कोशिश की है, उनके साथ हमने वह व्यवहार किया है, जो हम दुश्‍मन के साथ करते हैं। जीसस को हम सूली पर लटका देते हैं, सुकरात को हम जहर पिला देते हैं। जो भी हमारी असलियत को दिखाने की कोशिश करता है,उससे हम बहुत नाराज हो जाते हैं; क्योंकि वह हमारी नग्रता को उघाड़कर हमारे सामने रख देता है। और हम-हम धीरे- धीरे भूल ही गये हैं कि वस्त्रों के भीतर हम नग्न ही है! हम धीरे- धीरे समझने लगे हैं कि हम वस्त्र ही हैं। भीतर एक नंगा आदमी भी है,उसे हम धीरे- धीरे भूल गय हैं-बिलकुल भूल गये हैं! उसकी हमें कोई याद नहीं है, और वही हमारी असलियत है। उस असलियत'। ' पैर रखे बिना- और जो भी गहरी असलियतें हैं भीतर, उन तक पहुंचा नहीं जा सकता है।
      इसलिये दूसरा सूत्र है. 'मैं जैसा हूं उसका साक्षात्कार।
लेकिन वह हम नहीं करते हैं! हम तो दबा-दबाकर अपनी एक झूठी तसवीर, एक फाल्‍स इमेज खड़ी करने की कोशिश करते हैं!
      भीतर हिंसा भरी है और आदमी पानी छानकर पियेगा- और कहेगा कि मैं अहिंसक हूं! भीतर हिंसा की आग जल रही है,भीतर सारी दुनिया को मिटा देने का पागलपन है, भीतर विध्वंस है, भीतर वायलेंस है और एक आदमी रात खाना नहीं खायेगा- और सोचेगा कि मैं अहिंसक हूं!
      हम सस्ती तरकीब में पहुंच गये हैं कुछ हो जाने की। इतना सस्ता मामला नहीं है। आप क्या खाते हैं, क्या पाते हैं-इससे आप अहिंसक नहीं होते। हां, आप अहिंसक हो जायेंगे तो आपका खाना-पीना जरूर बदल जायेगा। लेकिन खाना-पीना बदल लेने से आप अहिंसक नहीं हो जाते। यह बात जरूर सच है कि आपके भीतर प्रेम आयेगा, तो आपका बाहर का व्यक्तित्व बदल जायेगा। लेकिन बाहर का व्यक्तित्व बदल लेने से भीतर से प्रेम नहीं आता है।
      उलटा सच नहीं है। अगर प्रेम आ जाये, तो मैं किसी को गले से लगा सकता हूं; लेकिन गले से लगा लेने पर यह मत सोचना कि प्रेम आ जायेगा। वैसे गले लगा लेने से कवायद तो हो जाती हैं-प्रेम-वेम नहीं उगता, लेकिन लोग सोचते हैं, गले लगाने से प्रेम आ जाता है! तो गले लगाने की तरकीब सीख लो, बात खत्म हो जाती है। तो एक आदमी गले से लगाने की तरकीब सीख लेता है और सोचता है कि प्रेम आ गया।
      गले लगाने से प्रेम के आने का क्या संबंध हो सकता है…. कोई भी संबंध नहीं हो सकता।
      श्रद्धा भीतर हो, आदर भीतर हो, तो आदमी झुक जाता है, लेकिन झुकने से श्रद्धा का जन्म नहीं हो जाता - कि आप झुक गये तो श्रद्धा आ गयी। आपका शरीर तो झुक जायेगा, पर आप पीछे अकड़े हुए खड़े रहेंगे। देख लेना खयाल से-जब मंदिर में मूर्ति के सामने झुकें-तब देख लेना कि आप पीछे खड़े हैं और सिर्फ शरीर झुक रहा है। आप खड़े ही हुए हैं। आप खड़े होकर चारों तरफ देख रहे हैं मंदिर में कि लोग मुझे देख रहे हैं, या नहीं! शरीर के झुकने से क्या अर्थ है?
      लेकिन, हम जो हैं, उसे छिपाने की हमने अच्छी तरकीबें खोज ली हैं। एक आदमी पाप करता है और कौन आदमी पाप नहीं करता-और फिर गंगा जाकर सान कर आता है! और निश्चित हो जाता है कि गंगा सान से पाप मिट गये!
      रामकृष्ण के पास जाकर एक आदमी ने कहा, ''मैं गंगा सान को जा रहा हूं आशीर्वाद दे दें!
      रामकृष्ण ने पूछा, ''किसलिये कष्ट कर रहा है? किसलिये गंगा को तकलीफ देने जा रहा है? मामला क्या है? गंगा भी घबड़ा गयी होगी। आखिर कितना जमाना हो गया उसे, पापियों के पाप धोते- धोते।
      वह आदमी कहने लगा, हां, उसी के लिये जा रहा हूं कि पापों से छुटकारा हो जाए। आशीर्वाद दे दें। रामकृष्ण ने कहा, ''तुझे पता है, गंगा के किनारे जो बड़े-बड़े झाडू हैं, वे जानते हो किसलिए हैँ?''
      उस आदमी ने कहा, 'किसलिये हैं, मुझे पता नहीं।
      '' रामकृष्ण ने कहा, ''पागल, तू गंगा में स्‍नान करेगा और पाप बाहर निकल कर झाड़ी पर बैठ जाएंगे। फिर तू सान करके निकलेगा तो वे झाड़ों पर बैठे तेरा रास्ता देखते होंगे कि आ गये बेटे, अब हम तुम पर फिर सवार होते हैं। वे झाडू इसीलिये हैं गंगा के किनारे।
      ''बेकार मेहनत मत कर। तुझे भी तकलीफ होगी-गंगा को भी, पापों को भी, वृक्षों को भी। इस सस्ती तरकीब से कुछ हल नहीं होगा। ''
      लेकिन हम सब सस्ती तरकीबें ही खोज रहे हैं कि गंगा सान कर लेंगे। और गंगा-सान जैसे ही मामले हैं हमारे सारे। बाहर से व्यक्तित्व खड़ा करने की हम कोशिश करते हैं-उसे झुठलाने के लिये, जो हम भीतर हैं।
      टाल्स्‍टाय एक दिन सुबह-सुबह चर्च गया। रास्ते पर कोहरा पड़ रहा था। पांच ही बजे होंगे। जल्दी गया था कि अकेले में कुछ प्रार्थना कर लूंगा। चर्च में जाकर देखा कि उससे पहले भी कोई आया हुआ है। अंधेरे में, चर्च के द्वार पर हाथ जोड़े हुए एक आदमी खड़ा था। और वह आदमी कह रहा था कि 'हे परमात्मा, मुझसे ज्यादा पापी कोई भी नहीं है। मैंने बहुत पाप किये हैं;मैंने बहुत बुराइयां की हैं; मैंने बड़े अपराध किये हैं; मैं हत्यारा हूं। मुझे क्षमा करना। '
      टाल्स्‍टाय ने देखा कि कौन आदमी है, जो अपने मुंह से कहता है कि मैंने बहुत पाप किये हैं, और मैं हत्यारा हूं। कोई आदमी ऐसा नहीं कहता कि मैं हत्यारा हूं बल्कि किसी हत्यारे से यह कहो कि तुम हत्यारे हो, तो वह तलवार निकाल लेता है कि कौन कहता है, मैं हत्यारा हूं! हत्या करने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन यह मानने को राजी नहीं होता कि मैं हत्यारा हूं।.. यह कौन आदमी आ गया है?
      टाल्स्‍टाय धीरे से उसके पास गया। आवाज पहचानी हुई मालूम पड़ी। 'यह तो नगर का सबसे बड़ा धनपति है! 'उसकी सारी बातें टाल्स्‍टाय खड़े होकर सुनता रहा।
जब वह आदमी प्रार्थना कर पीछे मुड़ा, तो टाल्स्‍टाय को पास खड़ा देखकर उसने पूछा, ‘‘क्या तुमने मेरी सारी बातें सुन ली हैं?''
      टाल्स्‍टाय ने कहा, ‘‘मैं धन्य हो गया तुम्हारी बातें सुनकर। तुम कितने पवित्र आदमी हो कि अपने सब पापों को तुमने इस तरह खोलकर रख दिया! ''
      तो उस धनपति ने कहा, '' ध्यान रहे, यह बात किसी से कहना मत! यह बात मेरे और परमात्मा के बीच हुई है। मुझे पता भी नहीं था कि तुम यहां खड़े हुए हो। अगर किसी दूसरे तक यह बात पहुंची, तो तुम पर मानहानि का मुकदमा दायर कर दूंगा। ''
टाल्स्‍टाय ने कहा, ''अरे, अभी तो तुम कह रहे थे कि…….
      ''…….वह सब अलग बात है। वह तुमसे मैंने नहीं कहा। वह दुनिया में कहने के लिये नहीं हैं। वह मेरे और परमात्मा के बीच की बात है.....! ''
      चूंकि परमात्मा कहीं भी नहीं है, इसलिये उसके सामने हम नंगे खड़े हो सकते हैं। लेकिन जो आदमी जगत के सामने सच्चा होने को राजी नहीं है, वह परमात्मा के सामने भी कभी सच्चा नहीं हो सकता है। हम अपने ही सामने सच्चे होने को राजी नहीं हैं!'
      लेकिन यह डर क्यों है इतना? यह चारों तरफ के लोगों का इतना भय क्यों है? चारों तरफ से लोगों की आंखें एक-एक आदमी को भयभीत क्यों किये हैं? हम सब मिलकर एक-एक आदमी को क्यों भयभीत किये हुए हैं? आदमी इतना भयभीत क्यों है? आदमी किस बात की चिंता में है?
      आदमी बाहर से फूल सजा लेने की चिंता में है। बस लोगों की आंखों में दिखायी पड़ने लगे कि मैं अजा आदमी हूं बात समाप्त हो गयी। लेकिन लोगों की आंखों में अच्छा दिखायी पड़ने से मेरे जीवन का सत्य और मेरे जीवन का संगीत प्रगट नहीं होगा। और न लोगों की आंखों में अच्छा दिखायी पड़ने से मैं जीवन की मूल-धारा से संबंधित हो सकूंगा। और न लोगों की आंखों में अच्छा दिखायी पड़ने से मेरे जीवन की जड़ों तक मेरी पहूंच हो पायेगी। बल्कि, जितना मैं लोगों की फिक्र करूंगा, उतना ही मैं शाखाओं और पत्तों की फिक्र में पड़ जाऊंगा क्योंकि लोगों तक सिर्फ पत्ते पहुंचते हैं, जड़ें नहीं।
      जड़ें तो मेरे भीतर हैं। वे जो रूट्स हैं, वे मेरे भीतर हैं। उनसे लोगों का कोई भी संबंध नहीं है। वहां मैं अकेला हूं। टोटलीअलोन। वहां कोई कभी नहीं पहुंचता। वहां सिर्फ मैं हूं। वहां मेरे अतिरिक्त कोई भी नहीं है। वहां किसी दूसरे की फिक्र नहीं करनी है।
      अगर जीवन को मैं जानना चाहता हूं; और चाहता हूं कि जीवन मेरा बदल जाये, रूपांतरित हो जाये; और अगर मैं चाहता हूं कि जीवन का परिपूर्ण सत्य प्रगट हो जाये; चाहता हूं कि जीवन के मंदिर में प्रवेश हो जाएं; मैं पहुंच सकूं, उस लोक तक,जहां सत्य का आवास है-तो फिर मुझे लोगों की फिक्र छोड़ देनी पड़ेगी। वह जो क्राउड है, वह जो भीड़ मुझे घेरे हुए है, उसकी फिक्र मुझे छोड़ देनी पड़ती। क्योंकि जो आदमी भीड़ की बहुत चिंता करता है, वह आदमी कभी जीवन की दिशा में गतिमान नहीं हो पाता। क्योंकि भीड़ की चिंता, बाहर की चिंता है।  
      इसका यह मतलब नहीं है कि भीड़ से मैं अपने सारे संबंध तोड़ लूं जीवन व्यवस्था से अपने सारे संबंध तोड़ लूं। इसका यह मतलब नहीं है। इसका कुल मतलब यह है कि मेरी आंखें भीड़ पर न रह जायें, मेरी आंखे अपने पर हों। इसका कुल मतलब यह है कि दूसरे की आंख में झांककर मैं यह न देखूं कि मेरी तसवीर क्या है। बल्‍कि मैं अपने ही भीतर झांककर देखूं कि मेरी तस्वीर क्या है! अगर मेरी सच्ची तस्वीर का मुझे पता लगाता है तो मेरी ही आंखों के भीतर झांकना पड़ेगा।
      तो दूसरों की आंखों में मेरा जो अपीयरेंस है-मेरी असली तस्वीर नहीं है वहां। और उसी तस्वीर को देंखने मैं खुश हो लूंगा,उसी तस्वीर को देखकर प्रसन्न हो लूंगा। वह तस्वीर गिर जायेगी, तो दुखी हो जाऊंगा। लगा।- चार आदमी बुरा कहने लगेंगे, तो दुखी हो जाऊंगा। चार आदमी अच्छा कहने लगेंगे, तो सुखी हो जाऊंगा। बस इतना ही मेरा होना है? तो मैं हवा के झोंकों पर जी रहा हूं। हवा पूरब की ओर उड़ने लगेगी, तो मुझे पूरब उड़ना पड़ेगा; हवा पश्‍चिम की ओर उड़ेगी, तो पश्‍चिम की ओर उड़ना पड़ेगा। लेकिन मैं खुद कुछ भी नहीं हूं। मेरी कोई आथेंटिक एंग्जिस्टेंस नहीं हैं। मेरी कोई अपनी आत्मा नहीं है। मैं हवा का एक झोंका हूं। मैं एक सूखा पत्ता हूं कि हवाएं जहां ले जाये बस, मैं वहीं चला जाऊं; कि पानी की लहरें मुझे जिस ओर बहाने लगें, मैं उस ओर बहने लगू। दुनिया की आंखें मुझ से जो कहें, वही मेरे लिये सत्य हो जाये।
      तो फिर मेरा होना क्या है? फिर मेरी आत्मा क्या है? फिर मेरा अस्तित्व क्या है? फिर मेरा जीवन क्या है? फिर मैं एक झूठ हूं। एक बड़े नाटक का हिस्सा हूं।
      और बड़े मजे की बात यह है कि जिस भीड़ से मैं डर रहा हूं; वह भी मेरे जैसे दूसरों की भीड़ है। बडी अजीब बात है कि वे सब भी मुझ से डर रहे हैं, जिनसे कि मैं डर रहा हूं।
      हम सब एक-दूसरे से डर रहे हैं। और इस डर में हमने एक तस्वीर बना ली है और भीतर जाने में डरते हैं कि कहीं यह तस्वीर मिट न जाये। एक सप्रेशन, एक दमन चल रहा है। आदमी जो भीतर है, उसे दबा रहा है; और जो नहीं है, उसे थोप रहा है, उसका आरोपण कर रहा है। एक द्वंद्व, एक कानफ्लिक्ट खड़ी हो गयी है। एक-एक आदमी अनेक-अनेक आदमियों मे बंट गया है, मल्टी साइकिक हो गया है। एक-एक आदमी एक-एक आदमी नहीं है। एक ही चौबीस घंटे में हजार बार बदल जाता है! नया आदमी सामने आता है, तो नयी तस्वीर बन जाती है उसकी आंख  में और वह बदल जाता है!
      आप जरा खयाल करना कि अपनी पत्नी के सामने आप दूसरे आदमी होते हैं, अपने बेटे के सामने तीसरे, अपने बाप के सामने चौथे, अपने नौकर के सामने पांचवें, अपने मालिक के सामने छठवें। दिन भर आप अलग-अलग आदमी होते हैं। सामने का आदमी बदला कि आपको बदलना पड़ता है। नौकर के सामने आप शानदार आदमी हो जाते हैं। और मालिक के सामने-वह जो हालत आपके नौकर की आपके सामने होती है, वही-मालिक के सामने आप की हो जाती है!
      आप कुछ हों या नहीं, पर हर दर्पण आपको बनाता है! जो सामने आ जाता है, वही आपको बना देता है! बहुत अजीब बात है। हम हैं?
      हम हैं ही नहीं। हम-एक अभिनय हैं, एक ऐक्टंग हैं। सुबह से शाम तक अभिनय चल रहा है। सुबह कुछ है, दोपहर कुछ है, शाम कुछ है। हमारे खीसे में पैसे हों, तो हम वही आदमी नहीं रह जाते हैं, बिलकुल दूसरे आदमी हो जाते हैं। जब पैसे नहीं होते हैं खीसे में, तब बिलकुल दूसरे आदमी हो जाते हैं।
      किसी मिनिस्टर को देखें, जब वह पद पर हो- और फिर जब वह मिनिस्टर न रह जाये, तब उसको देखें। जैसे कि कपड़े की क्रीज निकल गयी हो, ऐसा वह हो जाता है। सब खअ। आदमी गया। आदमी था ही नहीं जैसे।
      मैंने सुना है, जापान के एक गांव में एक सुंदर युवा फकीर रहता था। सारा गांव उसे श्रद्धा और आदर देता था। लेकिन एक दिन सारी बात बदल गयी। गांव में अफवाह उड़ी कि उस फकीर से किसी लड़की को एक बच्चा पैदा हो गया है। उस सी ने अपने बाप को कह दिया है कि यह उसी फकीर का बच्चा है, जो गांव के बाहर रहता है। वही फकीर इसका बाप है। 
      सारा गांव टूट पड़ा उस फकीर पर। जाकर उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। सुबह सर्दी के दिन थे, वह - बैठा था। उसने पूछा कि ‘‘मित्रों, यह क्या कर रहे हो? क्या बात है?''
      तो उन्होंने उस नवजात बच्चे को उसकी गोद में पटक दिया और कहा, हमसे पूछते हो, क्या बात है न यह बच्‍चा तुम्हारा है।''
      उस फकीर ने कहा, ‘‘इज इट सो? क्या ऐसी बात है? अगर तुम कहते हो, ठीक ही कहते होओगे। क्योंकि भीड़ तो कुछ गलत कहती ही नहीं भीड़ तो हमेशा सत्य ही कहती है। अब तुम कहते हो, तो ठीक ही कहते होओगे। ''
      वह बच्चा रोने लगा, तो वह फकीर उसे थपथपाने लगा। गांव भर के लोग गालियां देकर वापस लौट आये और उस बच्चे को उसके पास छोड़ आये।
      फिर दोपहर को जब फकीर भीख मांगने निकला, तो उस बच्चे को लेकर भीख मांगने निकला गांव मैं। कौन उसे भीख देगा? आप भीख देते? कोई उसे भीख नहीं देगा। जिस दरवाजे पर वह गया, दरवाजे बंद हो गये। उस रोते हुए छोटे बच्चे को लेकर उस फकीर का उस गांव से गुजरना….। बडी अजीब सी हालत हो गयी उसकी। लोगों की भीड़ उसके पीछे चलने लगी, उसे गालियां देती हुई।
फिर वह उस दरवाजे के सामने पहुंचा, जिसकी बेटी को यह बच्चा हुआ था। और उसने उस दरवाजे के सामने आवाज लगायी कि कसूर मेरा होगा इसका बाप होने में, लेकिन इसका मेरा बेटा होने में क्या कसूर हो सकता है। बाप होने में मेरी गलती होगी,लेकिन बेटा होने में इसकी तो कोई गलती नहीं हो सकती। कम से कम इसे तो दूध मिल जाये।
      उस बच्चे को जन्म देनेवाली लड़की द्वार पर ही खड़ी थी। उसके प्राण कंप गये, फकीर को भीड़ में घिरा हुआ पत्थर खाते हुए देखकर छिपाना मुश्किल हो गया। उसने बाप के पैर पकड़ लिये, कहा, मुझे क्षमा करें, इस फकीर को तो मैं पहचानती भी नहीं। सिर्फ इसके असली बाप को बचाने के लिये मैंने इस फकीर का झूठा नाम ले दिया था! ''बाप आकर फकीर के पैरों पर गिर पड़ा और बच्चे को फकीर से छीन लिया। और फकीर से क्षमा मांगने लगा।
      फकीर ने पूछा, ‘‘लेकिन बात क्या है? बच्चे को क्यों छीन लिया तुमने? उसके बाप ने कहा, लड़की के बाप ने, ''आप कैसे नासमझ हैं। आपने ही क्यों न बताया कि यह बच्चा आपका नहीं है? ''उस फकीर ने कता, ''इज इट सो, क्या ऐसा है? मेरा बेटा नहीं है? तुम्हीं तो सुबह कहते थे कि तुम्हारा है, और भीड़ तो कभी झूठ बोलती नहीं है। अगर तुम बोलते हो नहीं है मेरा, तो नहीं होगा। ''
      लोग कहने लगे कि ‘‘तुम कैसे पागल हो! तुमने सुबह कहा क्यों नहीं कि बच्चा तुम्हारा नहीं है। तुम इत.।। निंदा और अपमान झेलने को राजी क्यों हुए?''
      उस फकीर ने कहा, मैंने तुम्हारी कभी चिंता नहीं की, कि तुम क्या सोचते हो। तुम आदर देते हो कि अनादर तुम श्रद्धा देते हो कि निंदा। मैंने तुम्हारी आंखों की तरफ देखना बंद कर दिया है। मैं अपनी तरफ देखूं कि तुम्‍हारी आंखों की तरफ देखूं। जब तक मैं तुम्हारी आंखों में देखता रहा, तब तक अपने को मैं नहीं देख पाया। और तुम्हारी आंख तो प्रतिपल बदल रही है। और हर आदमी की आंख अलग है। हजार-हजार दर्पण हैं, मैं किस-किस में देखूं। अब मैंने अपने में ही झांकना शुरू कर दिया है। अब मुझे फिक्र नहीं है कि तुम क्या कहते हो? अगर तुम कहते हो कि बच्चा मेरा है, तो ठीक ही कहते हो। मेरा ही होगा। आखिर किसी का तो होगा ही? मेरा ही सही। तुम कहते हो कि मेरा नहीं है, तो तुम्हारी मर्जी। नहीं होगा। लेकिन मैंने तुम्हारी आंखों में देखना बंद कर दिया है।
      ....और वह फकीर कहने लगा कि मैं तुमसे भी कहता हूं कि कब वह दिन आयेगा कि तुम दूसरों की आंखों में देखना बंदकरणैं, और अपनी तरफ देखना शुरू करोगे....?
      यह दूसरा सूत्र आपसे कहना चाहता हूं जीवन क्रांति का कि मत देखो दूसरों की आंखों में कि आप क्या हैं।
      वहां जो भी तसवीर बन गयी है, वह आपके वस्त्रों की तसवीर है, वह आपकी दिखावट है, वह आपका नाटक है, वह आपकी एक्टिंग है-वह आप नहीं हैं, क्योंकि आप कभी प्रगट ही न हो सके, जो आप हैं, तो उसकी तसवीर कैसे बनेगी! वहां तो आपने जो दिखाना चाहा है, वह दिख रहा है।
      भीड़ से बचना धार्मिक आदमी का पहला कर्त्तव्य है, लेकिन भीड़ से बचने का मतलब यह नहीं है कि आप जंगल में भाग जायें। भीड़ से बचने का मतलब क्या है?
      समाज से मुक्त होना धार्मिक आदमी का पहला लक्षण है, लेकिन समाज से मुक्त होने का क्या मतलब है? समाज से मुक्त होने का मतलब यह नहीं है कि आदमी भाग जाये जंगल में। वह समाज से मुक्त होना नहीं है। वह समाज की ही धारणा है संन्यासी के लिये कि जो आदमी समाज छोड्कर भाग जाता है, वह उसको ही आदर देता है। यह समाज से भागना नहीं है। यह तो समाज की ही धारणा को मानना है। यह तो समाज के ही दर्पण में अपना चेहरा देखना है।
      गेरुए वस्र पहन कर खड़े हो जाना संन्यासी हो जाना नहीं है। वह तो समाज की आंखों में, समाज के दर्पण में अपना प्रतिबिंब देखना है। क्योंकि अगर समाज गेरुए वस्त्र को आदर देना बंद कर दे, तो मैं गेरुआ वस्त्र नहीं पहनूंगा।
      अगर समाज आदर देता है एक आदमी को-पत्नी और बच्चों को छोड्कर भाग जाने को-तो आदमी भाग जाता है। यहां भी वह समाज की आंखों में देख रहा है। .....नहीं, यह समाज को छोड़ना नहीं है।
      समाज को छोड़ने का अर्थ है-समाज की आंखों में अपने प्रतिबिंब को देखना बंद कर दें।
अगर जीवन में कोई भी क्रांति चाहिये, तो लोगों की आंखों में देखना बंद कर दें। भीड़ के दर्पण में देखना बंद कर दें।
      धोखे के क्षण में वहां वस्त्र दिखायी पड़ते हैं। लेकिन दुनिया में वस्रों की ही कीमत है। और अगर बाहर की यात्रा करनी है,तो फिर मेरी बात कभी मत मानना। नहीं तो बाहर की यात्रा बहुत मुश्किल हो जायेगी। इस दुनिया में वस्त्रों की ही कीमत है,आत्माओं की कीमत नहीं है। मैंने सुना है, कवि गालिब को एक दफा बहादुरशाह ने भोजन का निमंत्रण दिया था। गालिब था गरीब आदमी।
और अब तक ऐसी दुनिया नहीं बन सकी है कि कवि के पास भी खाने-पीने को पैसा हो सके। अब तक ऐसा  ' हो सका है। अच्छे आदमी को रोजी जुटानी अभी भी बहुत मुश्किल है।
      गालिब तो गरीब आदमी था। कविताएं लिखी थीं, ऊँची कविताएं लिखने से क्या होता है? कपड़े उसके फटे-पुराने थे। मित्रों ने कहा, बादशाह के यहां जा रहे हो तो इन कपड़ों से नहीं चलेगा। क्योंकि बादशाहों के महल में तो कपड़े पहचाने जाते हैं। गरीब के घर में तो बिना कपड़ों के भी चल जाये, लेकिन बादशाहों के महल मैं तो कपड़े ही पहचाने जाते हैं। मित्रों ने कहा, हम उधार कपड़े ला देते हैं, तुम उन्हें पहनकर चले जाओ। जरा आदमी तो मालूम पड़ोगे।
      गालिब ने कहा, ‘‘उधार कपड़े! यह तो बडी बुरी बात होगी कि मैं किसी और के कपड़े पहनकर जाऊं। मे जैसा हूं, हूं। किसी और के कपड़े पहनने से क्या फर्क पड़ जायेगा? मैं तो वही रहूंगा।''
      मित्रों ने कहा, ‘‘छोड़ो भी यह फिलासफी की बातें। इन सब बातों से वहां नहीं चलेगा। हो सकता है, पहरेदार वापस लौटा दें! इन कपड़ो में तो भिखमंगों जैसा मालूम पड़ते हो। ' ?'
      गालिब ने कहा, मैं तो जैसा हूं हूं। गालिब को बुलाया है कपड़ों को तो नहीं बुलाया? तो गालिब जायेगा।
      ….. नासमझ था-कहना चाहिए, नादान, नहीं माना गालिब, और चला गया।
      दरवाजे पर द्वारपाल ने बंदूक आड़ी कर दी। पूछा कि, कहां भीतर जा रहे हो? ''
      गालिब ने कहा, 'मैं महाकवि गालिब हूं। सुना है नाम कभी? सम्राट ने बुलाया है-सम्राट का मित्र हूं, भोजन पर बुलाया है।
      द्वारपाल ने कहा- ‘‘हटो रास्ते से। दिन भर में जो भी आता है, अपने को सम्राट का मित्र बताता है! हटो।। मै। से, नहीं तो उठाकर बंद करवा दूंगा। ''
      गालिब ने कहा, 'क्या कहते हो, मुझे पहचानते नहीं?  
      ‘'द्वारपाल ने कहा, 'तुम्हारे कपड़े बता रहे है तुम कौन हो! फटे जूते बता रहे हैं कि तुम कौन हो! शक्ल देखी है कभीआइने में कि तुम कौन है?'
      गालिब दुखी होकर वापस लौट आया। मित्रों से उसने कहा, ‘‘तुम ठीक ही कहते थे, वहां कपड़े पहचान जाते हैं। ले आओ उधार कपड़े। '' मित्रों ने कपड़े लाकर दिये। उधार कपड़े पहनकर गालिब फिर पहुंच गया। वहीं द्वारपाल झुक-झुक कर नमस्कार करने लगा। गालिब बहुत हैरान हुआ कि 'कैसी दुनिया है?
      'भीतर गया तो बादशाह ने कहा, बडी देर से प्रतीक्षा कर रहा हूं।
      गालिब हंसने लगा, कुछ बोला नहीं। जब भोजन लगा दिया गया तो सम्राट खुद भोजन के लिए सामने बैठा- भोजन कराने के लिए। गालिब ने भोजन का कौर बनाया और अपने कोट को खिलाने लगा कि, ‘‘ए कोट खा ! 'पगड़ी को खिलाने लगा कि 'ले पगड़ी खा! '
      सम्राट ने कहा, ''आपके भोजन करने की बड़ी अजीब तरकीबें मालूम पड़ती हैं। यह कौन-सी आदत है ' यह आप क्या कर रहे हैं?''
      गालिब ने कहा, ‘‘जब मैं आया था तो द्वार से ही लौटा दिया गया था। अब कपड़े आये हैं उधार। तो जो आए हैं, उन्हीं को भोजन भी करना चाहिए! ''
      बाहर की दुनिया में कपड़े चलते हैं।.... बाहर की दुनिया में कपड़े ही चलते हैं। वहां आत्माओं का चलना बहुत मुश्किल है;क्योंकि बाहर जो भीड़ इकट्ठी है, वह कपड़े वालों की भीड़ है। वहां आत्‍मा को चलाने की तपश्‍चर्या हो जाती है।
      लेकिन बाहर की दुनिया में जीवन नहीं मिलता। वहां हाथ में कपड़ों की लाश रह जाती है, अकेली। वह।
      जिंदगी नहीं मिलती है। वहां आखिर में जिंदगी की कुल सम्पदा राख होती है-जली हुई। मरते वक्त अखबार की कटिंग रख लेनी है साथ में, तो बात अलग है। अखबार में क्या-क्या छपा था, उसको साथ रख ले कोई, तो बात अलग है।
      जीवन की ओर वही मुड़ सकते हैं, जो दूसरों की आंखों में देखने की कमजोरी छोड़ देते हैं और अपनी आंखों के भीतर झांकने का साहस जुटाते हैं।
      इसलिए दूसरा सूत्र है, ' भीड़ से सावधान। ' बीवेअर ऑफ द क्राउड।
      चारों ओर से आदमी की भीड़ घेरे हुए है। और जिंदा लोगों की भीड़ ही नहीं घेरे हुए हैं, मुर्दा लोगों की भीड़ भी घेरे हुए है। करोड़ों-करोड़ों वर्षों से जो भीड़ इकट्ठी होती चली गयी है दुनिया में, उसका दबाव है चारों तरफ और एक-एक आदमी की छाती पर वह सवार है, और एक-एक आदमी उसकी आंखों में देखकर अपने को बना रहा है, सजा रहा है। वह भीड़ जैसा कहती है, वैसा होता चला जाता है। इसलिए आदमी को अपनी आंख  का कभी खयाल ही पैदा नहीं हो पाता। उसके जीवन के बीज में कभी अंकुर ही नहीं आ पाता। क्योंकि वह कभी अपने बीज की तरफ ध्यान ही नहीं देता। बीज की तरफ उसकी आंख  ही नहीं उठ पाती। उसके प्राणों की धारा कभी प्रवाहित ही नहीं होती बीज की तरफ।
      जिन्हें भी भीतर की तरफ जाना है, उन्हें पहले बाहर की चिंता छोड़ देनी पड़ती है। कौन क्या कहता है, कौन क्या सोचता है-इसकी चिन्ता छोड़ देनी पड़ती है।
      नहीं, सवाल यह नहीं है कि कौन क्या सोचता है। सवाल यह है कि 'मैं क्या हूं? और मैं क्या जानता हूं? अगर जीवन में क्रांति लानी है तो सवाल यह है कि 'मैं क्या हूं?' मैं क्या पहचानता हूं अपने को?' और स्मरण रहे, जो आदमी अपने भीतर पहचानना शुरू करता है, उसके भीतर बदलाहट उसी क्षण शुरू हो जाती है। क्योंकि भीतर जो गलत है, उसे पहचानकर बर्दाश्त करना मुश्‍किल है, असंभव है। अगर पैर में कांटा गड़ा है, तो वह तभी तक गड़ा रहा सकता है, जब तक उसका मुझे पता नहीं है। जैसे ही मुझे पता चलता है, पैर से कांटे को निकालना मजबूरी हो जाती है।
      एक बच्चा स्कूल में मैदान में खेल रहा है-हाकी खेल रहा है। पैर में चोट लग गयी है, खून बह रहा है। उसे पता भी नहीं चला, क्योंकि वह हाकी खेलने में संलग्‍न है, आक्‍युपाइड है। उसकी सारी अटेंशन, उसका सारा ध्यान, हाकी खेलने में लगा है वह जो गोल करना है, उस पर अटका हुआ है। वह जो चारों तरफ खिलाड़ी हैं, उनसे अटका हुआ है; वह जो प्रतियोगिता चल रही है,उसमें उलझा हुआ है। उसे पता भी नहीं है कि उसके पैर से खून बह रहा है।
      वह दौड रहा है, दौड़ रहा है। फिर खेल बंद हो गया है और अचानक उसे खयाल आया है कि पैर से खून बह रहा है। यह खून बहुत देर से बह रहा है, लेकिन अब तक उसे पता नहीं चला। अब वह मलहम-पट्टी की चिंता में पड़ गया है। लेकिन इतनी देर तक उसे पता नहीं चला! क्योंकि जब तक वह खेल में व्यस्त था, तब तक पता चलने का सवाल ही नहीं था।
      हम बाहर देख रहे हैं। गोल करना है, वह देख रहे हैं। प्रतियोगिता चल रही है, वह देख रहे हैं। लोगों की आंखों में देख रहे हैं। हमें पता ही नहीं चलता कि भीतर कितने कांटे हैं और कितने घाव हैं। भीतर पता ही नहीं चलता, कितना अंधकार है! भीतर पता ही नहीं चलता, कितनी बीमारियां हैं! उलझे रहेंगे और उलझे रहेंगे। जिंदगी बीत जायेगी और पता नहीं चलेगा।
      एक बार हटायें आंख बाहर से और भीतर के घावों को देखें! और मैं आपसे कहता हूं उन्हें देखना उनके बदलने का पहला सूत्र है। एक बार दिखायी पड़ा कि फिर आप उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकते। फिर आपको बदलना ही पड़ेगा।
      और बदलना कठिन नहीं है। जो दुख दे रहा है, उसे बदलना कभी भी कठिन नहीं होता, सिर्फ भुलाये रखना आसान होता है। बदलना कठिन नहीं है, लेकिन भुलाये रखना बहुत आसान है। और जब तक भूला रहेगा, तब तक जीवन में कोई क्रांति नहीं होगी।
      जीवन क्रांति का दूसरा सूत्र है, 'मैं दूसरों की आंखों में न देखूं। '
      अपनी आंख  में, अपने भीतर, अपनी तरफ, मै जहां हूं-वहां देखूं-यही असली सवाल है, यही असली समस्या है व्यक्ति के सामने कि 'मैं क्या हूं? जैसा भी मैं है उसको ही देखना और साक्षात्कार करना है।
      लेकिन हम? कोई हमसे पूछेगा- आप कौन हैं? तो हम कहेंगे- 'फलां आदमी का बेटा हूं फलां मोहल्‍ले में रहता हूं फलां गांव में रहता हूं, -यही परिचय है हमारा। यह लेबल जो हम ऊपर से चिपकाये हुए दें, यत। हमारी पहचान है, यही हमारी जिंदगी का सबूत है-हमारी जिंदगी का प्रमाण है! यही हमारी जानकारी है अपने बाबत। हमें पता ही नहीं है कि भीतर हम कौन हैं! अभी तक हम बाहर से कागज चिपकाये हुए हैं। और वे भी दूसरों के चिपकाये हुए हैं। किसी ने एक नाम चिपका दिया है। उसी नाम को जिंदगी भर लिए हम घूम रहे है। उस नाम को कोई गाली दे दे, तो लड़ने को तैयार हो जाते हैं।
      स्वामी राम अमेरिका गये थे। वहां के लोग बड़ी मुश्किल में पड़ गये। एक बार राम को कुछ लोगों ने गालियां देने लगे,तो राम ने मित्रों को आकर कहा कि आज बड़ा मजा हो गया। बाजार में कुछ लोग मिल गये और राम अच्‍छी गालियां देने लगे। हम भी खड़े सुनते रहे।
      लोगों ने कहा, 'क्या आप पागल हो गये हैं। लोग राम को गालियां देते थे? कौन राम?
      स्वामी राम ने कहा, 'यह राम जिसको लोग राम कहते हैं। कुछ लोगों ने इस राम को घेर लिया और लेगे बहुत गालियां देने लगे। हम खड़े होकर देखते रहे कि आज राम को अच्छी गालियां पड़ रही हैं।
      लेकिन हम राम होकर झगड़े में पड़े हैं। पर हम राम नहीं हैं। हम तो जो हैं, उसका नाम तो राम नहीं है। यह नाम तो किसी का दिया हुआ है। यह तो समाज का दिया हुआ है। हम तो कुछ और हैं। जब नाम नहीं था, तब भी हम थे। जब नाम नहीं रह जायेगा, तब भी हम होंगे।
      अभी भी रात सो जाते हैं, तो नाम मिट जाता है-समाज भी मिट जाता है, फिर भी हम सोते हैं।
      आप मिट जाते हैं रात, न पत्नी रह जाती है आपकी, न बेटा रह जाता है आपका-न धन-दौलत रह जाती है-न पद प्रतिष्ठा रह जाती है, फिर भी आप रह जाते हैं, जब कि सब मिट जाता है। वह जो सोसायटी देती है, वह बाहर ही छूट जाता है, वह भीतर जाता ही नहीं। वह मरने के वक्त भी भीतर नहीं आता- और ध्यान वक्‍त भीतर नहीं जाता। वह जो समाप्त होता है, वह बाहर है, और बाहर ही रह जाता है। लेकिन उसको हम अपना व्यक्तित्व समझे हुए हैं! इस भूल से मुक्त हो जाना चाहिए। अन्यथा कोई व्यक्ति जीवन की यात्रा पर एक कदम आगे नहीं बढ़ सकता है।
      सुबह मैंने एक सूत्र कहा है कि 'सिद्धात्तों से मुक्त हो जायें', क्योंकि जो सिद्धान्तों से बंधा है, वह जीवन क्रांति के रास्ते पर नहीं जा पायेगा।
      दूसरा सूत्र कहता हूं ' भीड़ से मुक्त हो जाना है', क्योंकि जो भीड़ का गुलाम है, वह कभी भी जीवन क्रांति के रास्ते से नहीं गुजर सकता।
      आने वाले दिनों में कुछ और सूत्र भी कहूंगा, लेकिन उन सूत्रों को सुनने भर से कुछ होने वाला नहीं है। थोड़ा-सा भी प्रयोग करेंगे, तो द्वार खुलेगा; कुछ दिखायी पड़ना शुरू होगा।
      धर्म एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है। धर्म एक जीवित वितान है।
      जो प्रयोग करता है, वह रूपांतरित हो जाता है और उपलब्ध होता है वह सब, जिसे पाये बिना हम व्यर्थ जीते हैं और व्यर्थ मर जाते हैं; और जिसे पा लेने पर जीवन एक धन्यता हो जाती है; और जिसे पा लेने पर जीवन कृतार्थ हो जाता है; और जिसे पा लेने पर सारा जगत परमात्मा में रूपांतरित हो जाता है।
      लेकिन जिस दिन भीतर दिखायी पड़ता है कि भीतर परमात्मा है, उसी दिन यह श्रम भी मिट जाता है कि बाहर कोई और है। बस, फिर तो सिर्फ 'वही' रह जाता है। जो भीतर दिखायी पडता है, वही बाहर भी प्रमाणित हो जाता है। और जगत के मूल सत्य को जान लेना, जीवन को अनुभव कर लेना है। और जीवन को अनुभव कर लेना, मृत्यु के ऊपर उठ जाना है। फिर कोई मृत्यु नहीं है। जीवन की कोई मृत्यु नहीं है।
      जो मरता है, वह समाज के द्वारा दिया गया झूठा व्यक्तित्व है। जो मरता है, वह प्रकृति के द्वारा दिया गया झूठा शरीर है। जो नहीं मरता है, वह जीवन है। लेकिन उसका हमें कोई पता नहीं है! पहले समाज से हटें-समाज के झूठे व्यक्तित्व से हटें।
      फिर प्रकृति के दिये गये व्यक्तित्व से हटें। उसकी कल मैं बात करूंगा कि प्रकृति के दिये गये शरीर से कैसे  हटें; और फिर हम वहां पहुंच सकते हैं, जहां जीवन है। मेरी बातों को इतने प्रेम और शांति से सुना, उससे बहुत अनुगृहीत हूं। और अंत में सबके भीतर बैठे परमात्मा को प्रणाम करता हूं।
      मेरे प्रणाम स्वीकार करें।  
      'जीवन-क्रांति के सूत्र',
Kalpant Healing Center
Dr J.P Verma (Swami Jagteswer Anand Ji)
(Md-Acu, BPT, C.Y.Ed, Reiki Grand Master, NDDY & Md Spiritual Healing)
Physiotherapy, Acupressure, Naturopathy, Yoga, Pranayam, Meditation, Reiki, Spiritual & Cosmic Healing, (Treatment & Training Center)
C53,  Sector 15 Vasundra, Avash Vikash Markit, Near Pani Ki Tanki,  Ghaziabad
Mob-: 9958502499