Tuesday 13 February 2018

एक और क्रांति—दर्शन

तंत्र—सूत्र—(भाग—4) ओशो

(ओशो द्वारा भगवान शिव के ‘’विज्ञान भैरव तंत्र’’ पर दिए गये 80 अमृत प्रवचनों में से 49 से 64 प्रवचनों का संकलन।)
भूमिका:

 एक और क्रांति—दर्शन
द्वैतवादी है तंत्र—दर्शन—आकाश और धरती दोनों को एक साथ स्वीकार करता है वह!. और यहीं से शुरू होता है एक जागरूक आंदोलनविद्युत —किरणों का ऐसा प्रस्फुटन जो भारत के भक्तोंप्रेमियोंबौद्धिकों के दिलों को ही नहीं बल्कि विश्व भर के ग्राह्य—हृदयों को भी तरंगायितआलोड़ित कर गया। ओशो ने समग्र भगवत्ता को जगत में उड़ेलते हुए उपलब्ध होने के सभी मार्गों को खोला। हिंदू जैनबौद्धयहूदीहसीदईसाई आदि सभी की धर्म —विधियों की व्याख्या द्वारा।
और योग, तंत्र के सूत्रोंसतवाणियो को फिर से उजागर कर के नए मनुष्य को अपना मार्ग अपनाने के लिए एक ऐसी हिम्मत दे दी जो द्वंद्ववादी युग में कहीं खो रही थी—आत्मविहीनता के बौनेपन में जिसकी ऊंचाई ढूंढे न मिल रही थी दिशाहीन मनुष्य को।
ऐसे में महा—महानगर बंबई के सब से गतिमय महत्वपूर्ण फ्लाईओवर को अपनी ऊंचाई की छाव देतीतेज जिंदगी की सड़क के किनारे सटीएक शांत—सी इमारत में प्राचीन—ग्रंथ विज्ञान भैरव—तंत्र के सूत्र गज उठे तो जैसे आधुनिक पीढ़ी के हाथ कोई ऐसा खजाना आ गया जो कभी प्राचीन सभ्यताओं की रहस्यवादी खुदाई की भटकन के दौरान अनायास ही मिल जाता है।
''तंत्र के लिए संसार ही दिव्य हैभगवत्ता है ''यह भगवत्—वाणी अपनी अनुगूंज भरने लगी 1972 की खोखली परिवर्तनशीलता में। तो यह बात एकदम समा गयी उन भौतिकवादियो के दिलों में जो कभी हिप्पीवादसंत्रासवाद तो कभी दिशाहीनता या फिर 'स्कीजोफ्रेनियाके दायरों में पड़े भटक रहे थे। उन्हें भी आकर्षित किया सद्गुरु ओशो की भैरव—तंत्रीय देशनाओ ने जो केवल 'पदार्थद्वारा ही सब कुछ जानने —समझने के आदी हो चले थे। ऐसे में 'अपदार्थको 'पदार्थद्वारा जानने का धर्ममिलने लगा तो कौन न अपनाता उसे!
कहते हैं हर पाच हजार वर्ष के बाद कोई महत् —घटना घटित होती है इस सृष्टि में। जिसे पांच हजार वर्ष पूर्व धर्मों,संप्रदायोंमतों से मुक्त स्वयं शिव ने रचा था वह विज्ञान भैरव—तंत्र भी अपने अभिनव रूप में इस सदी के आठवें दशक में प्रवाहित हो चला दसों दिशाओं में। बात तब भी जड़ धर्मों—ढांचों की जड़ता से बाहर होने की वैज्ञानिक ढंग की थी और आज भी वही निर्णायक मोड़ आ पहुंचा है पूरी मनुष्य—जाति के सामने जहां अपने को हर ढांचे—ढर्रे से अलग देखते हुए व्यक्ति को कहीं कुछ श्रेष्ठतर पा लेना हैछू लेना है अपनी चेतना का श्रेष्ठतम बिंदु।
''मनुष्य से श्रेष्ठतर प्राणी बनो ''—तंत्र—दर्शन का एक सूत्र जब यह कहता है तो सोचने को मजबूर होना पड़ता है कि कितनी बाहरी समृद्धि पा ली मनुष्य ने लेकिन फिर—हाफिर चेतना की बड़ी से बड़ी समृद्धि क्यों न उपलब्ध होपशुत्व और देवत्व के बीच के पड़ाव में ठहरा मनुष्य श्रेष्ठतर चेतना के आयामों की तरफ भी बढ़े। यानी भैरव—तंत्र भी अपने ढंग के शायराना अंदाज में कहता है— ''आसान है आदमी का इन्सान होना।''
और लाखों दिलों में आग सुलग गयी थीकिसी अदृश्य परम—चेतना की लपटें छू रही थीं उन्हें! मुझे याद आ रहा है विश्व भर के मित्रों की जिज्ञासा का वह प्रारंभिक दौर जब पूना— आश्रम की सीमित व्यवस्था दुनिया के हर कोने से चले आए इतने सारे मित्रों को संभाले नहीं संभाल पा रही थी। 1972 से 1976 तक के चार वर्ष और सारी दुनिया में ओशो के लिए एक बाबरी जिज्ञासा उमड़—उमड़ कर बह चली थी—एक अस्तित्व—लीला की लय के साथ थिरकते हजारों—लाखों मन—प्राण खिंचे चले आए परम—तीर्थ पूना की ओर।
और फिर एक दिन परिदृश्य बदलापरम करुणा की मौज बही और पश्चिम की तरफ भी बरस गयी— ''जो लोग मुझ तक नहीं पहुंच सकेमुझे उन्हें भी देखना है '' —पूरी मनुष्य—जाति को केवल प्रवचनों द्वारा नहीं बल्कि 'ध्यान—क्रियाओंद्वारा भी परम धर्म देने वाले सद्गुरु ओशो 'भगवान श्रीसे 'ओशोशायद उसी दिन हो गए थे जब विश्व—कम्यून बनाने कोजागतिक—चेतना जगाने को उन्होंने पश्चिमी धरती पर भी परम चैतन्य के फूल खिला दिए थे। झकझोर दिया था पूरी मनुष्य जाति के सोए मन को।
उधर पूरे विश्व में एक जागृत—लहर दौड़ चली थीइधर भारत में उनके प्रेमी भक्त तडूप रहे थे। हर दिन 'दर्शनपाने वालों को कितना विकट विरह जला रहा थालेकिन यही वह बडा अवसर भी था जब इसी 'शरीरमें 'अशरीरका अनुभव होना था। गुरु के अमूर्तरूप से तार जुड़ना था। लेकिन इसी पूरी प्रक्रिया में बार—बार मरना था। 'तभी उन्हीं गलियों में बार—बार भटकी थी,जहां उनकी दृष्टि कभी एक बार भी अटकी थी।'
इसी पावन भटकन का एक चरण थी बंबई की वही बहुमंजिलीकैंपस—कार्नर की इमारत 'वुडलैंड'—जहां विज्ञान भैरव—तंत्र के प्रवचन अब भी गज रहे थे। उसी के कंपाउंड का वह विशाल वट—वृक्ष। कभी जिसके तले बैठ दिनकरपंत जैसे महान साहित्यकार भी युवा सद्गुरु ओशो की देशनाओं पर चिंतन किया करते थे—उसी वट—वृक्ष से पूछतीअब क्यासब खाली हुआ अब! अपना कुछ भी न रहे तोअपने सद्गुरु के पास भी नहीं पहुंच सकतेफिर यहा क्या है! —और फिर एक महाशून्य के बीच ध्वनित होने लगी. तंत्र—दर्शन की वही प्रवचन—माला जो इसी स्थान पर रची गयी थीक्यों याद आ रही है वह! —क्या इसलिए कि भैरव—तंत्र के जनक शिव हैंया कि यह आज के मानस के अनुकूलहै इसलिएया कि यह शुद्ध विज्ञान है इसलिए?क्योंकि मुझे सद्गुरु ने 'योगमें गहरे से गहरे उतारा था. 'योगभी वैज्ञानिक है और 'तंत्र—दर्शनभी वैज्ञानिकक्या इसलिएपता नहीं जो भी थालेकिन यह आज समझ में आता है कि 'तंत्र—सूत्रमें रुचि न होते हुए भी मैं उन दिनों क्यों उसमें रस लेने लगी! —क्योंकि यह भी एक ढंग था परम प्यारे गुरु को प्रत्येक ढंग से जीने का।
भैरव—तंत्र के सूत्रों में और— और प्रवेश करते जाते हैं तो पता चलता है कि विधियां भी सूक्ष्म से सूक्ष्मतर होती चली जाती हैं। उन दिनों घनघोर बारिश में खुले आकाश तले चलते चले जाना भी हृदयाग्नि को कहीं से भी कम नहीं होने देता था। ऐसे में वर्षा की अंधेरी रात्रि से जुड़ी यह तंत्र—विधि. ''वर्षा की अंधेरी रात में उस अंधकार में प्रवेश करो जो रूपों का रूप है।''इसी विधि—सूत्र की व्याख्या करते हुए ओशो ने एक नया ही आकाश उद्घाटित कियाअंधकार के सौंदर्य को प्रकट किया।
अंधकार असीम हैस्रोतहीन है। अंधकार के साथ 'एकमयताहोने से मृत्यु से निर्भय हो सकते हैं। कैसी अलग सी बात। तभी न विज्ञान भैरव तंत्र की 112 विधियों के लिए कहा गया है कि इन में से कुछ ऐसी हैं जिनके साधक पिछले युग में थे। और कुछ विधियां आगे आने वाले साधकों के लिए हैं। और 'एकमयताजो आज के 'झेनकी विशेषता है 'तंत्र—दर्शनमें समायी हुई है। 'वर्षा की रात के अंधकारके साथ एकरूप होना हो या 'ग्रीष्म ऋतु के आकाश की अंतहीन निर्मलतासे एकात्म होना हो—बात 'एकमयताद्वारा द्वैतों की समाप्ति की ही है।
एक और सूक्ष्म—सघन विधि की व्याख्या ओशो ने इस तंत्र—दर्शन की आठवीं प्रवचन—माला में बड़ी सामयिक वैज्ञानिकता से कही है— ''आंखों की पुतलियों को पंख की भांति छूना। उनका हल्कापन हृदय में खुलता है और वहा ब्रह्मांड व्याप जाता है।''—आंख जो कि मुखौटारहित शुद्ध प्रकृति हैवह बंद हो तो ऊर्जा बाहर न जाकर भीतर हृदय पर बरसती है और तब हृदय का 'अनाहत—चक्रखुल—खिल जाता है और ऊर्जा के झरने में सारा 'मैं—पनघुल कर बह जाता है। बचता है तो ब्रह्मांड या ब्रह्मंडमयता।
और 'शरीर में ही पूरा ब्रह्मांड है'—इस योग—सूत्र के ही किसी बिंदु से जा मिलता है तंत्र—सूत्र। और यही वैज्ञानिक स्थापनाएं भी कहती हैं कि जो कुछ ब्रह्मांड में है वही संरचना शरीर में निहित है।. और आज के सद्गुरु ओशो की अध्यात्म—वाणी भी बार—बार जगाती है— ''परमात्मा कहीं बाहर नहींपास से पास है।'' तंत्र—दर्शन की ही देशनाओं के दौरान सद्गुरु ने 'आकाशीय स्थिति', 'गुह्य संप्रदायों का त्रिकोण', 'मन का जीवनजैसी अध्यात्म—विज्ञान की बहुत सी विशिष्ट पारिभाषिक शब्दावलियों को एकदम सरल रूप में समझा दिया है।
लेकिन एक घटना यह भी घटी कि मनुष्य—मन का चालाक—तंत्र भी सामने आया। 'अपदार्थको 'पदार्थद्वारा जानने का विज्ञान मिला तो चार्वाक—किस्म के व्यक्ति इस अति तक पहुंच गए कि 'जो कुछ है बस पदार्थ ही है। इस तरह सद्गुरु की वाणी को तोड—मरोड कर अपने स्वार्थ में प्रयोग करने लगे और अन्य लोगों को भी यही कुछ सिखाने लगे। भारत की प्राचीन संपदा को विश्व में विस्तारित करने का कितना बड़ा मूल्य चुकाना पड़ा ओशो के क्रांति—दर्शन को।
जब कि तंत्र का मानना ही यही रहा है कि 'पदार्थऔर 'अपदार्थदोनों के सत्य को स्वीकारना है। फिर कैसे कहा जा सकता है कि जो कुछ है बस यही है जिसे कि हमारी स्थूल इंद्रियां ही देख समझ सकती हैं। बल्कि तंत्र तो इन दोनों के भी पार जाने का दर्शन है—तीसरे शिखर—बिंदु को छूने की बात कहता है। यानी ब्रह्मांड में व्याप्त विद्युत—ऊर्जा की बात! वस्तुत: भैरव—तंत्र साधारण ऊर्जा से विद्युत—ऊर्जा तक पहुंचने का विज्ञान है।
विद्युत—ऊर्जा जो अंधकार और प्रकाश दोनों को अपने में समाए रहती हैजो साधक को दो अतियों के पार ले जा परम बोध देने वाली है। वह विद्युत—ऊर्जा जो चमकती है प्रत्येक साधक के लिए किसी न किसी घड़ीकिसी न किसी काल में। वह शिखर—ऊर्जा जिसे उपलब्ध करने में एक युग भी लग सकता है या फिर जो एक ही पल में चमक उठती है। और जिनके पास प्रेम भरी अनंत प्रतीक्षा है उन्हें क्या फिक्र! जब भी चाहे चमके। साधना—प्रयासों के कई—कई दिनों बाद प्रयासहीन विश्राम में वह उपलब्ध हो सकती है। और कभी बिना किसी कोशिश के समग्र समर्पण की घड़ी में सद्गुरु की
अनुकंपा के मेघ सी भी बरस उठती है—
'अपने से जो कभी न होए
सद्गुरु देखे पल में होए।'
नतमस्तक हूं मुस्कान—आंसू लुटाती हूं उन्हीं श्री चरणों मेंपरम—दृष्टि की छाव में जिसने तंत्र—दर्शन को नए से नया बना दिया।
मा योग निरूपम

No comments:

Post a Comment